14.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराष्ट्रीयअंतरिक्ष में इंसान को भेजने वाला भारत का पहला मिशन गगनयान अधर...

अंतरिक्ष में इंसान को भेजने वाला भारत का पहला मिशन गगनयान अधर में लटका, ISRO ने साधी चुप्पी

Published on

बेंगलुरु

अंतरिक्ष में इंसान को भेजने से जुड़ा भारत का पहला मिशन गगनयान कोरोना महामारी के कारण देरी से चल रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अभी तक इस परियोजना से जुड़ी संशोधित समयरेखा जारी नहीं की है। मिशन गगनयान का उद्देश्य तीन अंतरिक्ष यात्रियों के दल को सतह से 400 किमी ऊपर की कक्षा में ले जाना है। इस परियोजना की कल्पना 2007 में की गई थी। औपचारिक रूप से इसकी शुरुआत 2018 में हुई थी और इसके लिए 10 हजार करोड़ रुपए आवंटित हुए।

पहला क्रू मिशन दिसंबर 2021 में लॉन्च होना था। फाइनल लॉन्च से पहले दिसंबर 2020 और जुलाई 2021 में दो बिना क्रू वाले मिशन लॉन्च किए जाने थे। सरकार इस दौरान दावा करती रही कि कोरोना के कारण परियोजना में कोई देरी नहीं होगी। लेकिन पहले चालक दल वाली उड़ान को 2020 से 2021 और फिर 2022 के लिए पुनर्निर्धारित कर दिया गया। लेकिन इसी साल सितंबर में केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने तारीखों को 2023 के अंत और 2024 की शुरुआत तक रिवाइज किया है। द प्रिंट की रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले पर इसरो ने कोई जवाब नहीं दिया है।

इसरो अंतरिक्ष में भेजेगा रोबोट
दूसरी मानवरहित उड़ान में इसरो व्योममित्र नाम का एक रोबोट भेजेगा, जो एक इंसान के शरीर में होने वाले बदलावों को मॉनिटर करेगा। ये अंतरिक्ष में दिल की धड़कन, ब्लड प्रेशर और अन्य बदलावों पर नजर रखेगा। इस रोबोट को पहली बार 2020 में एक कार्यक्रम में इसरो ने दिखाया था। गगनयान मिशन भले ही देरी से चल रहा हो, लेकिन इसरो प्राइवेट स्टार्टअप के साथ मिल कर काम कर रहा है। हाल ही में देश का पहला प्राइवेट रॉकेट श्रीहरिकोटा में इसरो के लॉन्चपैड से लॉन्च हुआ है।

एयरफोर्स के पायलट जाएंगे अंतरिक्ष में
इस चालक दल का हिस्सा बनने के लिए 2018 में वायुसेना के 12 पायलटों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन, बेंगलुरु में उनका शारीरिक और मनोवैज्ञानिक परीक्षण किया गया। इनमें से 4 पायलटों को आगे की ट्रेनिंग के लिए जनवरी 2020 में रूस भेजा गया था। इस साल मई में बेंगलुरु में एक अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण फैसिलिटी बनाई गई थी। यहां चार अंतरिक्ष यात्री थ्योरी, शारीरिक फिटनेस, उड़ान सूट प्रशिक्षण, माइक्रोग्रैविटी समेत अन्य चीजों से गुजरेंगे।

क्या होगा मिशन में
जानकारी के मुताबिक गगनयान मिशन LVM3 रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा। चालक दल को अंतरिक्ष में पहुंचने में 16 मिनट लगेंगे, जहां वे वैज्ञानिक प्रयोग करने में तीन दिन बिताएंगे। अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी की कक्षा में सतह से 400 किमी ऊपर होंगे। वापस लौटने के दौरान क्रू जिस कैप्सूल में रहेगा वह 120 किमी की ऊंचाई पर अलग होगा। यहां अलग होने के 36 मिनट बाद वह पास में समुद्र में गिरेगा।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...