16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराजनीति'बॉर्डर के हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते', PAK और चीन को विदेश...

‘बॉर्डर के हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते’, PAK और चीन को विदेश मंत्री जयशंकर की नसीहत

Published on

नई दिल्ली,

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पड़ोसी देशों चीन और पाकिस्तान को नसीहत दी. उन्होंने कहा कि हम आतंकवाद को किसी भी हाल में मंजूरी नहीं दे सकते. हम नहीं चाहते कि पाकिस्तान के साथ बातचीत का आधार आतंकवाद हो. जयशंकर ने आईआईसी के एक कार्यक्रम में कहा कि जब तक सीमापार आतंकवाद खत्म नहीं हो जाता, तब तक पाकिस्तान के साथ सामान्य संबंध संभव नहीं है.

उन्होंने चीन के साथ संबंधों पर भी कहा कि बीजिंग के साथ फिलहाल संबंध उतार-चढ़ाव भरे हैं लेकिन वह बहुत बड़ा पड़ोसी है लेकिन आकिर में किसी के भी साथ संबंध परिपक्वता की कसौटी पर खरे उतरते हैं. जयशंकर ने चीन को लेकर कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध तभी ठीक रह सकते हैं, जब एक दूसरे के प्रति सम्मान हो. आखिर में सीमा पर स्थिति ही संबंधों की दशा और दिशा तय करेगी. फिलहाल चीन के साथ संबंध सामान्य नहीं है.

चीन के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव
जयशंकर पहले भी चीन के साथ संबंधों में सुधार की बात कह चुके हैं. उन्होंने इसी महीने की शुरुआत में कहा था कि भारत, चीन के साथ संबंध सुधारना चाहता है, लेकिन यह तभी संभव हो सकता है, जब सीमा पर अमन-चैन और शांति हो. चीन को छोड़कर दुनिया की सभी प्रमुख शक्तियों के साथ भारत के संबंधों में सुधार हुआ है. सच्चाई यह है कि दोनों देशों के बीच संबंध प्रभावित हुए हैं और यह होता रहेगा… अगर कोई उम्मीद भी है कि हम अपने संबंधों को समान्य करें, लेकिन अगर बॉर्डर पर अमन-चैन नहीं होगा तब तक यह संभव नहीं है.

उन्होंने कहा था कि बातचीत का रास्ता अभी भी खुला है, लेकिन मिनिमल स्तर पर. हम ऐसा नहीं कह रहे हैं कि बातचीत का रास्ता बंद हो गया है. मुद्दा यह है कि गलवान हिंसा से पहले भी हम चीन से बातचीत कर रहे थे. हमने उन्हें बताया था कि हम आपकी सेना की आवाजाही पर नजर बनाए हुए हैं. यह हमारे बीच हुए समझौता का उल्लंघन है. गलवान हिंसा के बाद भी हमने चीनी विदेश मंत्री से बात की थी.

एलएएसी के पास चीन बना रहा सैन्य बुनियादी ढांचाः रिपोर्ट
सैटेलाइट इमेजरी के आधार पर लगातार ऐसी रिपोर्टें आती रही हैं कि चीन एलएएसी के पास सैन्य बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहा है. ताकि सैनिकों को तुरंत डिप्लॉय किया जा सके. लंदन बेस्ड थिंक टैंक Chatham House ने 2 जून को एक आर्टिकल पब्लिश की है. इस आर्टिकल में उसने दावा किया है कि चीन पूर्वी लद्दाख में बहुत तेजी से अपनी सैन्य उपस्थिति मजबूत कर रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, थिंक टैंक ने पिछले छह महीने की सैटेलाइट इमेज का एनालिसिस किया है. एनालिसिस के लिए अक्टूबर 2022 के बाद का सेटेलाइट इमेज का इस्तेमाल किया गया है.

रूस के साथ रिश्ते स्थिर
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि सभी तरह की उथल-पुथल के बीच रूस के साथ हमारे रिश्ते अभी भी स्थिर बने हुए हैं. हमने रूस को लेकर बीते कुछ सालों में मूल्यांकन किया है. संबंधों को निर्भरता के नाम पर रूस के साथ संबंधों को कमतर करना गलती होगी. रूस के साथ हमारे आर्थिक संबंधों में बढ़ोतरी हुई है.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...