8 C
London
Friday, March 13, 2026
HomeUncategorizedसलमान खान, सुंदर पिचई समेत करोड़ों ट्विटर यूजर्स का डेटा हैक, सबूत...

सलमान खान, सुंदर पिचई समेत करोड़ों ट्विटर यूजर्स का डेटा हैक, सबूत भी आया

Published on

ट्विटर के नए सीईओ Elon Musk (एलन मस्क) लगातार माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट में कई बदलाव कर रहे हैं। और अब लगता है कि मस्क के सामने एक नई और सबसे बड़ी चुनौती आ खड़ी हुई है। Ryushi नाम के एक हैकर ने करीब 40 करोड़ से ज्यादा ट्विटर यूजर का पर्सनल डेटा हैक करने का दावा किया है। इस हैकर ने सबूत के तौर पर कुछ डेटा बतौर सैंपल पोस्ट भी किया है। इस डेटा में कई मशहूर नाम जैसे Donald Trump Jr., Steve Wozniak, Charlie Puth शामिल हैं। इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, गूगल के सीईओ सुंदर पिचई आदि के निजी डेटा को भी हैक किए जाने का दावा किया है।

एलन मस्क को हैकर की धमकी
हैकर ने एलन मस्क से इस डेटा को खरीदने को कहा है ताकि यूरोपीय यूनियन की तरफ से लगने वाले GDPR डेटा ब्रीच फाइन से बचा सके। यह जुर्माना 276 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक हो सकता है। हैकर का दावा कि हैक किए हुए प्राइवेट डेटा में ईमेल और फोन नंबर जैसी जानकारी शामिल है।

हैकर ने मैसेज में कहा, ‘ट्विटर या एलन मस्क अगर यह मैसेज पढ़ रहे हैं तो 400 मिलियन यूजर डेटा चोरी होने के लिए उन पर 5.4m ब्रीच इमेजिंग फाइन से ज्यादा का GDPR फाइन लग सकता है। GDPR ब्रीच फाइन से बचने का सबसे अच्छा तरीका है 276 मिलियन डॉलर चुकाकर इस डेटा को एक्सक्लूसिव तौर पर खरीदना सबसे बेस्ट ऑप्शन है, जैसा कि फेसबुक ने किया (544 मिलियन यूजर्स का डेटा खरीदकर)। ‘ हैकर ने एक और लिंक पोस्ट कर दावा किया कि उसके पास मौजूद डेटा का एक प्रतिशत भी इस लिंक में नहीं है।

इजरायल की फर्म ने की इंडिपेन्डेन्ट वेरिफिकेशन
इजरायल की साइबरक्राइम इंटेलिजेंस फर्म Husdson Rock के को-फाउंडर और CTO एलन गल ने हैकर द्वारा पोस्ट किए गए डेटा की वेरिफिकेशन की और बताया कि यह सही है। हैकर का कहना है कि उसने यह डेटा एक टेविटर की एक खामी में सेंध लगाकर हासिल किया है जबकि गल का मानना है कि इस डेटा को एक API वल्नरेबिलिटी से लिया गया जिससे हैकर को ट्विटर प्रोफाइल और ईमेल/फोन का एक्सेस मिल गया।

अभी तक ट्विटर की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।बता दें कि ट्विटर पर डेटा ब्रीच का यह मामला पहली बार सामने नहीं आया है। अगस्त में ट्विटर के 5.4 मिलियन यूजर्स का डेटा ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध था। ट्विटर ने यह पुष्टि भी की थी कि डेटा ब्रीच का असर ग्लोबल था।

 

Latest articles

भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी का भेल हरिद्वार दौरा

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री H. D. Kumaraswamy के Bharat Heavy Electricals Limited...

BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

देश की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से जुड़ी खबरों में बड़े...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...