19 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यएक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, पेट्रोल से भरा टैंकर बन गया आग का...

एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, पेट्रोल से भरा टैंकर बन गया आग का गोला, चार की मौत

Published on

पुणे

पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को भयानक हादसा हो गया. दरअसल पेट्रोल ले जा रहा एक टैंकर हादसे का शिकार हो गया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई. वहीं दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गए. घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 12 बजे पुणे से मुंबई जाते समय टैंकर पुल पार करते समय उसकी दीवार से टकराकर पलट गया. इसके बाद उसमें भयानक आग लग गई. इस घटना से एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक ठप हो गया. लोनावाला शहर से ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है. फिलहाल रेस्क्यू का काम तेजी से किया जा रहा है.

इस घटना में तीन अन्य लोग भी बुरी तरह से झुलस गए हैं. इन तीन में से दो शख्स बाइक पर सवार थे. यह बाइक घटना वाली जगह से गुजर रही थी. घटना के कुछ ही मिनटों के बाद आईआरबी रेस्क्यू वाहन मौके पर पहुंचा लेकिन टैंकर पलटने की वजह से हुए एक अन्य विस्फोट में वह भी आग की चपेट में आ गया. टैंकर हटाने के लिए आईआरबी की जो क्रेन मौके पर पहुंची थी, वह भी आग की चपेट में आ गई लेकिन दमकलकर्मियों ने आग बुझा दी.फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. मलबा हटाने का काम जारी है. कुछ समय में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बहाल करने का काम शुरू किया जाएगा.

 

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...