18.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराष्ट्रीयकिसानों के लिए अगले 4 हफ्ते तक टेंशन देगा मॉनसून, आई ये...

किसानों के लिए अगले 4 हफ्ते तक टेंशन देगा मॉनसून, आई ये चेतावनी

Published on

नई दिल्ली,

केरल के तट पर मॉनसून एक सप्ताह की देरी से 8 जून को दस्तक दी है. देश के अन्य राज्यों में भी मॉनसून के पहुंचने में देर हो रही है. मौसम विभाग ने उत्तर भारत में 1 जूलाई तक मॉनसून के पहुंचने का अनुमान जताया है. मॉनसून में देरी का असर किसानों पर भी पड़ सकता है. सही समय पर बारिश नहीं होने के चलते किसानों धान की बुवाई और उसके उत्पादन पर प्रभाव पड़ेगा.

6 जुलाई तक कमजोर मॉनसून का पूर्वानूमान
प्राइवेट फोरकास्टिंग एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet) ने देश में अगले चार हफ्तों में कमजोर मॉनसून की भविष्यवाणी की है. इससे फसलें प्रभावित होने की समस्या बढ़ गई है. स्काईमेट ने कहा कि कमजोर मॉनसून के 6 जुलाई तक रहने के आसार है. यही वो समय होता है, जब बुवाई की जाती है और आने वाली बारिश की उम्मीद में किसान अपने खेतों को तैयार करते हैं.

8 जुलाई को केरल पहुंचा था मॉनसून
स्काईमेट वेदर ने कहा कि भारत के मध्य और पश्चिमी हिस्से मौसम की शुरुआत में अपर्याप्त बारिश के कारण सूखे के प्रभाव से निपटने में चुनौतियों का सामना कर सकते हैं. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 1 जून की सामान्य तिथि के एक सप्ताह बाद यानी 8 जून को केरल पहुंचा था.

पिछले साल कमजोर मॉनसून के चलते किसानों को हुआ था नुकसान
बता दें कि पिछले बार भी कमजोर मॉनसून के चलते किसानों को काफी खामियाजा उठाना पड़ा था. धान की बुवाई में किसानों को देरी करनी पड़ी थी, जिसके चलते उसकी उपज में भी गिरावट दर्ज की गई थी. उत्तर प्रदेश के 62 जिलों को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया गया था. बिहार और झारखंड के भी सभी जिलों को सूखे की मार झेलनी पड़ी थी. सरकार ने उस दौरान किसानों कम सिंचाई की जरूरत वाली फसलों की खेती करने की अपील की थी.

डराने वाला है स्काईमेट का पूर्वानूमान!
स्काईमेट का पूर्वानूमान डराने वाला है. अगर ऐसा हुआ तो लगातार दूसरे साल किसानों को धान की बुवाई के लिए तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है. उत्पादन गिरने का असर किसानों की आय पर पड़ेगा. वहीं, दूसरी तरफ धान की पैदावार कम होने से सरकार के स्टॉक पर भी असर पड़ सकता है.

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...