10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयपशुधन उत्पाद ही है घी...सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले पर...

पशुधन उत्पाद ही है घी…सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई मुहर, संगम मिल्क की याचिका खारिज

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश के कानून के तहत ‘घी’ को पशुधन उत्पाद करार देते हुए राज्य सरकार की 1994 की उस अधिसूचना को बरकरार रखा है जिसमें बाजार समितियों को इसकी बिक्री व खरीद पर शुल्क लगाने का अधिकार दिया गया है। घी की बिक्री व खरीद पर विपणन शुल्क लगाने से संबंधित प्रश्न के अलावा, शीर्ष अदालत को यह तय करना था कि क्या यह आंध्र प्रदेश (कृषि उपज और पशुधन) बाजार अधिनियम 1966 के प्रावधानों के तहत पशुधन उत्पाद है।

जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस एसवीएन भट्टी की बेंच ने कहा, ‘यह तर्क निराधार है कि घी पशुधन उत्पाद नहीं है। इसके विपरीत यह तर्क कि घी वास्तव में पशुधन उत्पाद है, तार्किक रूप से सही है। अधिनियम की धारा 2(वी) के तहत पशुधन को परिभाषित किया गया है, जहां गाय और भैंस निर्विवाद रूप से पशुधन हैं। घी एक दुग्घ उत्पाद है, जो पशुधन से बना होता है।’

याचिकाकर्ता ने तर्क दिया था कि घी पशुधन उत्पाद नहीं है, क्योंकि यह सीधे तौर पर गाय और भैंस से नहीं मिलता।शीर्ष अदालत ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ संगम मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की याचिका खारिज कर दी, जिसके साथ ही राज्य में बाजार समितियों के माध्यम से इसकी बिक्री व खरीद पर शुल्क लगाने का रास्ता साफ हो गया।

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...