16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभेल न्यूज़सोनागिरी में सर्विस रोड़ पर बन गया सब्जी मार्केट, पैदल चलना भी...

सोनागिरी में सर्विस रोड़ पर बन गया सब्जी मार्केट, पैदल चलना भी मुश्किल

Published on

भोपाल

यूं तो भेल क्षेत्र में हर तरफ अतिक्रमण की भरमार है लेकिन रायसेन रोड़ मुख्य मार्ग पर लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण ने आम आदमी को परेशान कर रखा है। गोविन्दपुरा बस स्टॉप से जेके रोड़ तिराहा, भेल का गेट नंबर 1, गेट नंबर 5, सोनागिरी चौराहा, आनंद नगर और पटेल नगर मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण ही अतिक्रमण है। सोनागिरी के बीमा अस्पताल के सामने तो सारी हदें पार करते हुए सर्विस रोड़ पर सब्जी मार्केट सज गया है। यहां सडक़ इतनी संकरी हो गई कि लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। उस पर चार पहिया वाहन निकलते हैं जाम की स्थिति बन जाती है।

सुबह से रात तक अस्पताल मे आने वाले मरीजों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है लेकिन नगर निगम अमला आसपास के अतिक्रमण तो हटाता है लेकिन सब्जी मण्डी की और पलटकर भी नहीं देखता। इसकी शिकायतें नगर निगम की जा चुकी है। यह अघोषित सब्जी मंडी किसके इशारे पर चल रही है या इसके पीछे कुछ नेताओं का लाभ-शुभ छिपा है यह तो नगर निगम के अफसर ही पता लगा सकते हैं।

इनका कहना है-
बीमा अस्पताल के सामने सब्जी मंडी खुल जाने से आम आदमी को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। रास्ते में जाम की स्थिति बन जाती है लेकिन नगर निगम इन पर कार्यवाही नहीं करता।
सीआर नामदेव, भेल कर्मचारी नेता

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बीएचईएल भोपाल में पांच दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल इकाई में आज पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण...

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...