12.7 C
London
Monday, April 20, 2026
HomeभोपालBJP विधायक का दबंग अवतार! CSP की गाड़ी पर पैर रखकर खड़े...

BJP विधायक का दबंग अवतार! CSP की गाड़ी पर पैर रखकर खड़े हुए MLA संजीव सिंह कुशवाहा

Published on

भिंड

भिंड से बीजेपी विधायक संजीव सिंह कुशवाहा की एक दबंगई भरी तस्‍वीर सामने आई है। विधायक कुशवाहा दबंग अवतार में सीएसपी की गाड़ी पर लात रखकर खड़े हुए नजर आ रहे है। गौर करने वाली बात यह है कि इस दौरान उनके साथ देहात थाने के टीआई मौजूद रहे लेकिन विधायक की इस हरकत पर उन्होंने भी कोई आपत्ति जाहिर नहीं की।

ये है पूरा मामला
दरअसल, शुक्रवार को जनपद पंचायत भिंड के उपाध्यक्ष शिवांकर सिंह के समर्थन में उनके पिता अमर सिंह समेत उनके समर्थक जनपद पंचायत की सीईओ सुनीता शर्मा पर एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए सिटी कोतवाली में धरने पर बैठ गए थे। पुलिस के लिए ऐसे में मुश्किल खड़ी हो गई थी। कुछ देर बाद वहां पर भिंड से बीजेपी विधायक संजीव सिंह कुशवाहा भी पहुंच गए। यहां संजीव सिंह कुशवाह ने पुलिस से पूरे मामले को लेकर चर्चा की।

दबंग अवतार में नजर आए बीजेपी विधायक
जनपद पंचायत सीईओ सुनीता शर्मा पर एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर सिटी कोतवाली पहुंचे भिंड विधायक संजीव सिंह कुशवाहा की जो तस्वीर सामने आई वह संजीव सिंह कुशवाहा की दबंगई को दिखाने के लिए काफी है। संजीव सिंह कुशवाह सिटी कोतवाली के परिसर में मौजूद सीएसपी के सरकारी वाहन पर लात रखकर खड़े हुए नजर आए। विधायक संजीव सिंह कुशवाह मोबाइल पर बात करते रहे और अपना पैर सीएसपी की गाड़ी पर रखे रहे।

विधायक दिखाते रहे रसूक, कुछ नहीं बोले पुलिस अफसर
जिस वक्‍त विधायक संजीव सिंह कुशवाहा कोतवाली परिसर में दबंगई भरे अंदाज में सीएसपी की गाड़ी पर लात रखकर फोन पर बात कर रहे थे, उनके ठीक बगल में देहात थाने के टीआई सुधीर कुशवाहा भी खड़े हुए थे, लेकिन उन्होंने विधायक के इस रवैया पर कोई भी आपत्ति जाहिर नहीं की। सिटी कोतवाली से सटा हुआ ही सीएसपी का ऑफिस है और वर्तमान में निशा रेड्डी भिंड की सीएसपी हैं।

जानिए क्‍या बोले विधायक संजीव सिंह कुशवाहा
विधायक संजीव सिंह कुशवाहा बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे, लेकिन उन्होंने बीएसपी को छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था और वर्तमान में वे बीजेपी में ही हैं। इस मामले में जब विधायक संजीव सिंह कुशवाहा से बात की गई तो विधायक ने कहा कि उन्होंने सिर्फ अपना पैर रखा था इसमें क्या बड़ी बात हो गई वे अपनी निजी गाड़ी पर भी अक्सर पैर रख लेते हैं, उन्हें नहीं लगता कि उन्होंने कुछ गलत किया है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...