10.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यकोहरे के कारण NH-730 बड़ा हादसा, दो ट्रक और बस की टक्कर,...

कोहरे के कारण NH-730 बड़ा हादसा, दो ट्रक और बस की टक्कर, दो चालकों की मौत, 6 घायल

Published on

पीलीभीत,

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में घने कोहरे के कारण NH-730 पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. इसी दौरान पीछे से आ रही मजदूरों से भरी बस भी इनसे टकरा गई. इस हादसे में दोनों ट्रक चालकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि बस में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना गजरौला थाना क्षेत्र के एनएच 730 पर हुई. पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में एनएच 730 पर कोहरे के चलते सड़क हादसा हुआ है. पीलीभीत से पूरनपुर जा रहे दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जबकि लुधियाना से गोरखपुर जा रही मजदूरों से भरी बस पीछे से टकरा गई. कोहरे के चलते बस चालक सड़क पर दोनों ट्रकों को नहीं देख सका और बस पहले से दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों से जा टकराई.

दोनों ट्रक चालकों की मौके पर ही मौत
इससे दोनों ट्रक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई. बस में सवार आधा दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया.

बस में सवार आधा दर्जन से अधिक मजदूर घायल
घायलों ने बताया कि हम लुधियाना से प्राइवेट बस से महाराजगंज जा रहे थे. सड़क पर पहले से ही बड़े-बड़े ट्रक खड़े थे. कोहरा बहुत था और हमारा बस ड्राइवर उसे देख नहीं पाया. इस वजह से यह हादसा हो गया. इस हादसे में बस में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

मामले में पुलिस ने कही ये बात
सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि दो ट्रक आपस में टकरा गए और उसी दौरान बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी. दोनों ट्रक ड्राइवरों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...