12.7 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलजस्टिन लैंगर ने जीते करोड़ों दिल, झुग्गी में रहने वाले अपने साथी...

जस्टिन लैंगर ने जीते करोड़ों दिल, झुग्गी में रहने वाले अपने साथी के घर जाकर खाया खाना

Published on

नई दिल्ली

लखनऊ सुपर जायंट्स के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने अपने कॉलम में बताया कि वो मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी धारावी घूमने गए थे। वो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने वहां के हालात और अपनी लग्जरी जिंदगी के बारे में लिखा। उन्हें इस बात का अहसास हुआ कि उन्हें कितनी चीजें नसीब हैं और वह कितने खुश किस्मत हैं।

लैंगर ने टीम (लखनऊ सुपर जायंट्स) के मसाज थेरेपिस्ट राजेश चंद्रशेखर (RC) के बारे में बताया। जब वो पहली बार मिले थे तो RC ने बताया था कि वो हेयरड्रेसर भी हैं और उन्हें बाल काटना आता है। बाल कटवाते समय RC ने अपने परिवार के बारे में बताया और लैंगर को उनके धारावी वाले घर आने का न्योता दिया।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी मैच के बाद लैंगर ने चंद्रशेखर से अपना वादा पूरा किया और धारावी में उनके घर गए। वहां RC का परिवार उनसे मिला। उन्होंने साथ में खाना खाया और फिर वहां की परंपरा के मुताबिक चर्च भी गए। IPL खत्म होने के बाद लैंगर ने लिखा, ‘जीवन जीने के बाद जिसे मैं अब लग्जरी के रूप में परिभाषित करूंगा, मैं विनम्र था जैसा कि पहले कभी नहीं देखा था कि अन्य मनुष्य अपने दिन-प्रतिदिन के जीवन को कैसे जीते हैं। आर. सी. के घर का हमारे दौरे के बारे में मुझे जो बात पसंद आई, वह यह थी कि उनके पास कुछ भी नहीं था, लेकिन उनके पास वह सब कुछ भी था जो उन्हें वास्तव में खुश रहने के लिए चाहिए था।’

इस सीजन प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई लखनऊ
लगातार दो सीजन प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के बाद जस्टिन लैंगर के नेतृत्व में लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में पहुंचने से चूक गई। लखनऊ ने 14 मैचों में 14 अंक हासिल किए। हालांकि खराब नेट रन रेट की वजह से वह टॉप 4 में अपनी जगह नहीं बना पाए। लखनऊ ने पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर अपना सीजन समाप्त किया।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...