28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeभोपालमैहर में 10 साल की मासूम बच्ची से रेप, प्राइवेट पार्ट में...

मैहर में 10 साल की मासूम बच्ची से रेप, प्राइवेट पार्ट में डाली लाठी, मंदिर समिति के दो कर्मियों पर आरोप

Published on

सतना

एमपी के सतना जिले से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मां शारदा प्रबंधन समिति में कार्यरत दो कर्मचारियों ने 10 साल की मासूम के साथ रेप किया है। साथ ही उसे मरणासन्न स्थिति में छोड़ दिया। यही नहीं हैवानों ने उसके प्राइवेट पार्ट में लाठी डाल दी है। मैहर में प्रथामिक उपचार के बाद दुष्कर्म पीड़िता को रीवा रेफर कर दिया गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से मैहर में जनाक्रोश देखने को मिला।

दरअसल, मैहर थाना क्षेत्र के अंधरा टोला में रहने वाली दस साल की मासूम मां शारदा धाम जा रही थी। पीछे की तरफ से नहर निकली है। जिसके किनारे से गुजरते समय रवि चौधरी नामक युवक लड़की को पकड़ ले गया। इसके बाद अपने दोस्त के साथ मिलकर झाडियों के पीछे न केवल दुष्कर्म किया। इसके बाद नाबालिग के प्राइवेट पार्ट में लाठी डाल दी। जिससे उसके काफी खून बहा। घटना सुबह 7 बजे की है।

बताया जाता है कि आरोपी अतुल बढ़ोलिया और रवि चौधरी मैहर के मां शारदा प्रबंधन समिति में कार्यरत है। दोनों के पास अतिक्रमण का जिम्मा है। फिलहाल मैहर थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पाक्सो एक्ट का केस पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से एक बार फिर मां शारदा का पवित्र धाम कलंकित हुआ है।

जघन्नय अपराध की सूचना मिलते ही मैहर एसडीएम सुरेश जाधव, एसडीओपी लोकेश डावर, तहसीलदार जितेन्द्र सिंह पटेल मौके पर पहुंचे और परिजनों को कठोर कार्रवाई का भरोसा दिया। मैहर एसडीओपी लोकेश डावर ने बताया कि सुबह सात बजे लड़की मंदिर की तरफ जा रही थी। इसी बीच आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। नहर के किनारे झाडियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

इसके बाद नाबालिग के प्राइवेट पार्ट में कुछ इंसर्ट किया गया है। प्रॉपर डॉक्टर बता पाएंगे। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, पीड़ित बच्ची को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रीवा ले जाया गया है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि मैहर में बेटी के साथ दुष्कर्म की जानकारी मिली है, मन पीड़ा से भरा हुआ है, व्यथित हूं। मैंने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि कोई भी अपराधी बचना नहीं चाहिए। पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार किया है। प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि बेटी को समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

कमलनाथ ने साधा निशाना
पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि मैहर में छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना अत्यंत निंदनीय है। बच्ची के साथ निर्भया कांड की तरह अमानवीय व्यवहार किए जाने की बात भी सामने आ रही है। प्रदेश में आए दिन बच्चियों के साथ अत्याचार की घटनाओं ने साबित कर दिया है कि शिवराज सरकार बहन-बेटियों को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम हो चुकी है। मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि बेटी को अच्छे से अच्छा उपचार उपलब्ध कराया जाए और उसे तत्काल एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...