7.5 C
London
Friday, February 13, 2026
Homeराज्यघोसी उपचुनाव: बीजेपी प्रत्याशी पर फेंकी गई स्याही, दारा सिंह बोले- ये...

घोसी उपचुनाव: बीजेपी प्रत्याशी पर फेंकी गई स्याही, दारा सिंह बोले- ये बौखलाहट

Published on

मऊ,

यूपी में मऊ की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है. इसके लिए 5 सितंबर को मतदान और 8 सितंबर को काउंटिंग होगी. सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए दारा सिंह चौहान ने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है. इसी क्रम में वो रविवार को विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए निकले थे. इस दौरान उन पर स्याही फेंकी गई. ये घटना कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी मोहल्ले की है.

बीजेपी के जिला अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने इसका आरोप समाजवादी पार्टी पर लगाया है. बीजेपी का दावा है कि मोनू यादव उर्फ डायमंड नाम के युवक ने पार्टी प्रत्याशी के ऊपर स्याही फेंकी है. इसकी शिकायत पुलिस से की गई है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

ये लोग अपनी हार पहले ही मान चुके- दारा सिंह चौहान
दारा सिंह चौहान ने कहा कि इस चुनाव पर प्रदेश और देश की नजरें हैं. इस सीट पर बीजेपी को मिल रहे समर्थन से विपक्ष में बौखलाहट है. इसी वजह से इस तरह की हरकतें की जा रही हैं. इसका मतलब है कि ये लोग अपनी हार पहले ही मान चुके हैं.

बीते दिनों दारा सिंह कई गाड़ियों के काफिले के साथ विधानसभा क्षेत्र पहुंचे थे. इस दौरान चौहान ने कहा था कि जब वो लखनऊ से चले तो पूरे रास्ते जो उत्साह देखा वो इस बात का सबूत है कि तीसरी बार मोदी जी पूर्ण बहुमत से प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. दावे के साथ कह सकता हूं कि उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटें जीत कर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का सबसे बड़ा रोल उत्तर प्रदेश का होगा.

…तब तक क्षेत्र का विकास नहीं हो सकता- दारा सिंह चौहान
उन्होंने कहा, घोसी हमारा सबसे पिछड़ा इलाका है. लोगों का मानना है कि जब तक वो भारतीय जनता पार्टी और योगी जी के नेतृत्व में काम नहीं करेंगे तब तक क्षेत्र का विकास नहीं हो सकता है. इसलिए उनकी सुरक्षा को और आगे बढ़ाने के लिए हम लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं.

‘भारी बहुमत से उपचुनाव जीत कर विधानसभा में पहुंचेगी बीजेपी’
दारा सिंह चौहान ने कहा, ‘हमारे बहुत सारे साथी NDA में शामिल हुए हैं. ये भीड़ जो आप लोग देख रहे हैं, ये सभी घोसी के वोटर्स हैं. इनका उत्साह इस बात का सबूत है कि घोसी उपचुनाव में बीजेपी को भारी बहुमत मिलेगा.

Latest articles

केंद्रीय राज्यमंत्री कुरियन से राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने की भेंट

भोपाल : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गुरुवार...

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हराकर अपनी...

बीएचईएल के AGM नरेश सिंह बने CMD, NEPA लिमिटेड

बीएचईएल, भोपाल के एजीएम नरेश सिंह को एक वर्ष के लिए सौंपी गई जिम्मेदारीभोपालभारत...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस...

More like this

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...

11वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में ‘यासीन मछली गैंग’ से जुड़ा जिम संचालक गिरफ्तार

भोपाल राजधानी भोपाल में 11वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में...