6.1 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलइफ्तिखार ने 67 गेंदों पर ठोकी सेंचुरी, नेपाल के खिलाफ रन नहीं...

इफ्तिखार ने 67 गेंदों पर ठोकी सेंचुरी, नेपाल के खिलाफ रन नहीं पाकिस्तान ने बरसाए रिकॉर्ड्स

Published on

पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबर आजम और इफ्तिखार अहमद की शतकीय पारी के दम पर पाकिस्तान ने नेपाल के सामने 343 रनों का लक्ष्य रखा। एशिया कप-2023 के पहले ही मुकाबले में दो शतक आ चुके हैं। पहले गेंदबाजी करते हुए नेपाल ने शुरुआती 15-20 ओवर तक पाकिस्तान को खूब परेशान किया। बाबर आजम ने 131 बॉल पर 151 रन बनाए, जबकि इफ्तिखार अहमद ने नाबाद 109 रनों का योगदान दिया।

​एशिया कप की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी​
बाबर आजम और इफ्तिखार अहमद ने पांचवें विकेट के लिए 214 रन जोड़े। यह एशिया कप इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड पाकिस्तान के ही मोहम्मद हफीज और नासिर जमशेद के नाम है। दोनों ने 2012 में भारत के खिलाफ 224 रन जोड़े थे।

​एशिया कप में सबसे बड़ी कप्तानी पारी​
बाबर आजम ने इस मुकाबल में 151 रन बनाए। यह एशिया कप में किसी भी कप्तान की सबसे बड़ी पारी है। वहीं बाबर के करियर की यह दूसरी सबसे बड़ी पारी है। 2021 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 158 रन बनाए थे।

​इफ्तिखार अहमद का पहला शतक​
पाकिस्तान के लिए छठे नंबर पर उतरे इफ्तिखार अहमद ने 109 रनों की पारी खेली। 15वां वनडे खेल रहे इफ्तिखार का यह पहला शतक है। इससे पहले उन्होंने सिर्फ एक बार 50 का आंकड़ा पार किया था।

​चौथे विकेट या उससे नीचे के लिए सबसे बड़ी साझेदारी​
पांचवें विकेट के लिए बाबर आजम और इफ्तिखार ने 214 रनों की साझेदारी बनाई। यह पाकिस्तान के लिए वनडे में चौथे विकेट या उससे नीचे किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।

​67 गेंदों पर इफ्तिखार का शतक​
इफ्तिखार अहमद 67 गेंदों पर शतक लगाया। यह पाकिस्तान के लिए वनडे में संयुक्त रूप से 5वां सबसे तेज शतक है। एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में यह चौथी सबसे कम गेंद में मारी गई सेंचुरी है।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...