19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeराजनीतिBJP बोली- राहुल-प्रियंका का रिश्ता आम भाई-बहन जैसा नहीं: प्रियंका का इस्तेमाल...

BJP बोली- राहुल-प्रियंका का रिश्ता आम भाई-बहन जैसा नहीं: प्रियंका का इस्तेमाल सिर्फ चुनाव के लिए; भाई से तेज

Published on

नई दिल्ली

भाजपा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से राहुल-प्रियंका का ये वीडियो सुबह 9 बजे पोस्ट किया था। इसमें प्रियंका का राहुल से हाथ छुड़ाने को लाल घेरे में दिखाया गया है। भाजपा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से राहुल-प्रियंका का ये वीडियो सुबह 9 बजे पोस्ट किया था। इसमें प्रियंका का राहुल से हाथ छुड़ाने को लाल घेरे में दिखाया गया है।

भाजपा ने राहुल और प्रियंका गांधी के रिश्ते पर तंज कसते हुए एक वीडियो जारी किया है। इसके कैप्शन में लिखा- राहुल गांधी और प्रियंका का रिश्ता एक आम भाई-बहन जैसा नहीं है। प्रियंका राहुल से तेज हैं, पर राहुल के इशारे पर ही पार्टी नाच रही है, सोनिया गांधी भी पूरी तरह राहुल के साथ हैं। घमंडिया गठबंधन की मीटिंग से प्रियंका का गायब होना यूं ही नहीं है। बहन का इस्तेमाल सिर्फ चुनाव प्रचार के लिए किया जा रहा है।पार्टी में प्रियंका गांधी का इस्तेमाल केवल चुनाव प्रचार के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कर्नाटक-हिमाचल में 28 से ज्यादा रैलियां कीं। इसके बावजूद जीत का श्रेय राहुल को दे दिया जाता है, जबकि वो कांग्रेस पार्टी को 39 बार हरवा चुके हैं।

BJP के ट्वीट किए वीडियो में बताई गईं 5 बातें ….
1. बहन का इस्तेमाल केवल चुनाव के लिए
भाजपा द्वारा ट्वीट किए गए वीडियो में बताया गया- 2019 में राहुल गांधी औपचारिक रूप से राजनीति में आए, लेकिन उससे पहले से ही प्रियंका दादी इंदिरा की साड़ी पहनकर प्रचार कर रही थीं। ये सब परिवार के किसी न किसी सदस्य के लिए था। प्रियंका ने कर्नाटक और हिमाचल में 28 से ज्यादा रैलियां कीं और पार्टी की जीत में अहम भूमिका निभाई। हिमाचल में कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटी रहीं। वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी को 39 बार हरवा चुके हैं। इसके बावजूद जीत का श्रेय राहुल को दे दिया जाता है।

2. राहुल-प्रियंका के बीच तकरार है
भाजपा ने अपने वीडियो में कहा- हमने तेजस्वी-तेज प्रताप को लड़ते देखा है। ​सुप्रिया सुले और अजित पवार के बीच तनाव देखा है। ​अखिलेश और शिवपाल दुश्मन बने बैठे हैं। ऐसी ही कुछ तकरार है राहुल और प्रियंका के बीच में। मां ​सोनिया और राहुल को पता है कि अगर प्रियंका गांधी को राजनीति में अवसर मिला तो पार्टी के सारे लोग उनकी तरफ हो जाएंगे। ​भाजपा ने कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम् का वो बयान भी दिखाया, जिसमें वो कह रहे हैं कि अगर नरेंद्र मोदी को हराना है तो प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाना चाहिए।

3. प्रियंका को राजनीति में दबाए रखने की साजिश
भाजपा ने अपने वीडियो में कहा- राहुल अब समझ गए हैं कि बहन प्रियंका उनसे ज्यादा काबिल हैं। इसी वजह से गठबंधन I.N.D.I.A. की तीनों बैठक में वो बहन को साथ लेकर नहीं गए। जबकि पार्टी के छोटे-मोटे नेता भी इस मीटिंग में शामिल हुए थे। राहुल जिस तरह से इस बैठक से बहन को दूर रखते हैं, उससे पता चलता है कि यहां पर जलन का मामला है।

राहुल अपनी बहन प्रियंका से पार्टी के लिए प्रचार तो करवा लेते हैं, लेकिन उन्हें सांसदी के लिए सीट तक नहीं देते। जानबूझकर प्रियंका को वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाने की बात की जाती है, ताकि वो नरेंद्र मोदी से हार जाएं और उनका राजनीतिक करियर खत्म हो जाए।
ये सीन भी भाजपा द्वारा जारी किए गए वीडियो से लिया गया है। इसमें भाजपा ने कहा है कि राहुल अब समझ गए हैं कि बहन प्रियंका उनसे ज्यादा काबिल हैं। इसी वजह से गठबंधन I.N.D.I.A की बैठकों में बहन को लेकर नहीं जाते।ये सीन भी भाजपा द्वारा जारी किए गए वीडियो से लिया गया है। इसमें भाजपा ने कहा है कि राहुल अब समझ गए हैं कि बहन प्रियंका उनसे ज्यादा काबिल हैं। इसी वजह से गठबंधन I.N.D.I.A की बैठकों में बहन को लेकर नहीं जाते।

4. राहुल पार्टी अध्यक्ष बने, प्रियंका को कुछ नहीं मिला
वीडियो में बताया गया कि 1989 लोकसभा चुनाव के दौरान अमेठी में प्रियंका ने अपने पिता राजीव गांधी के लिए प्रचार किया था। अब इस समय वो भाई के लिए प्रचार करती हैं। राहुल तो पार्टी के अध्यक्ष भी बन गए और प्रधानमंत्री की दावेदारी के सपने देख रहे हैं, लेकिन प्रियंका वहीं हैं, जहां पहले थीं।

5. प्रियंका को खेलना पड़ा दांव
भाजपा के वीडियो में जानकारों के हवाले से कहा गया है कि प्रियंका ने ही राहुल को अपने बयान के लिए माफी न मांगने की सलाह दी थी। इसी वजह से उनकी सांसदी चली गई थी। राहुल भले ही पार्टी अध्यक्ष न हों, लेकिन कांग्रेस के सभी फैसले वही लेते हैं। राहुल-प्रियंका के बीच फूट साफ दिख रही है। इसी वजह से रक्षाबंधन के दिन राहुल की कलाई सूनी दिखी थी।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...