24.2 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यभीलवाड़ा: खाना खाने के बाद टहलने गई महिला से गैंगरेप, सड़क पर...

भीलवाड़ा: खाना खाने के बाद टहलने गई महिला से गैंगरेप, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल

Published on

भीलवाड़ा,

राजस्थान के भीलवाड़ा में एक बार फिर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां कुछ आरोपियों ने एक महिला से गैंगरेप किया, उसका शरीर नोचा और उसके कपड़े भी साथ ले गए. महिला जब सड़क पर लोगों ने चीखते-चिल्लाते हुए मदद मांग रही थी, तो लोगों ने उसे पागल समझकर उसकी मदद नहीं की.

जानकारी के अनुसार, यह घटना जिले के गंगापुर थाना क्षेत्र की है. बीती रात खाना खाने के बाद एक महिला टहलने निकली थी. इसी दौरान तीन युवकों ने उसे किडनैप कर जीप में डाल लिया. इसके बाद आरोपियों ने महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. तीनों आरोपियों ने महिला को निर्वस्त्र कर छोड़ दिया.

ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. इस दौरान कुछ आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया. उसका शरीर नोचने के साथ ही आरोपी उसके कपड़े तक साथ ले गए. इसके बाद पीड़ित महिला निर्वस्त्र हालत में सड़क पर लोगों से मदद मांगने लगी तो लोगों ने उसे पागल समझ लिया.

शरीर ढकने के लिए पीड़िता को दिया सीट कवर, फिर ले गई थाने
इस बीच एक व्यक्ति ने उसकी आपबीती सुनी और फिर पुलिस को सूचना दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले अपनी जीप के सीट कवर से पीड़िता का शरीर ढका और उसे थाने लेकर पहुंची. इसके बाद महिला सिपाही के कपड़े मंगवाकर उसे दिए गए. पुलिस मेडिकल के लिए पीड़िता को लेकर अस्पताल पहुंची.

घटनास्थल पर पुलिस को मिलीं टूटी चूड़ियां
मामले की गंभीरता को देखते हुए भीलवाड़ा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा भी गंगापुर पहुंचे, जिनके पास अभी भीलवाड़ा एसपी का चार्ज है. घटनास्थल से पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है, जिसे जब्त कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि महिला का अपहरण करने वाले नशे में थे.

एफएसएल टीम ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठे किए हैं. घटनास्थल पर पुलिस को टूटी चूड़ियां मिली हैं. वहीं गंगापुर कस्बे में हुई इस घटना के विरोध में शनिवार देर रात बड़ी संख्या में लोग पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय के बाहर इकट्ठा हो गए और इंसाफ की मांग करने लगे.

घटना को लेकर क्या बोले पुलिस उपाधीक्षक?
इस घटना को लेकर गंगापुर पुलिस उपाधीक्षक लाभूराम बिश्नोई का कहना है कि पुलिस को मामले की सूचना मिली थी. इसके बाद महिला को अस्पताल में मेडिकल के लिए लाया गया. पीड़िता के द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...