19.3 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeखेलएशिया कप से पहले नंबर एक, अब भारत से भी पिछड़ा, वनडे...

एशिया कप से पहले नंबर एक, अब भारत से भी पिछड़ा, वनडे रैंकिंग में औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान

Published on

दुबई

एशिया कप 2023 की जब शुरुआत हुई थी तो पाकिस्तान वनडे रैंकिंग में टॉप पर था। टीम के खिलाड़ियों के साथ ही पूर्व क्रिकेटर भी बार-बार रैंकिंग की बात करते थे। पाकिस्तान को खिताब का प्रबल दावेदार मान रहे थे। पहले मैच में नेपाल पर पाकिस्तान को बड़ी जीत मिली। दूसरे मैच में गेंदबाजों ने भारतीय टॉप ऑर्डर को हिला कर रख दिया। हालांकि उनकी बैटिंग नहीं आई। सुपर-4 के पहले मैच में बांग्लादेश को रौंदा। फिर भारत से मुकाबला हुआ। भारतीय टीम इस बार चुनौती के लिए तैयार थी। ओपनर रोहित और गिल ने शाहीन एंड कंपनी को खूब कुटा। फिर विराट और राहुल के बल्ले से शतक निकले। पाकिस्तान की बैटिंग फेल रही और वह 228 रन से हार गया। उधर ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को हराया। इस तरह पाकिस्तान रैंकिंग में पहले से दूसरे नंबर पर आ गया।

पाकिस्तान को रैंकिंग में और नुकसान
पाकिस्तान को एशिया कप के अपने आखिरी सुपर 4 मुकाबले में भी हार मिली। श्रीलंका के खिलाफ बाबर आजम की टीम मैच की आखिरी गेंद पर हार गई। इससे टीम को रैंकिंग में और नुकसान हुआ है। 115 रेटिंग पॉइंट के साथ पाकिस्तान रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। एशिया कप शुरू होने से पहले टीम की रेटिंग 118 थी। अभी 118 रेटिंग के साथ ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर है।

भारत के पास नंबर एक बनने का मौका
भारतीय टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में दूसरे नंबर पर आ गई है। एशिया कप शुरू होने से पहले टीम के 113 पॉइंट थे, लेकिन लगातार तीन जीत के बाद यह बढ़कर 116 हो गए हैं। 103 रेटिंग पॉइंट के साथ वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड चौथे नंबर पर है। आज भारत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया को भी खेलना है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को हार मिलती है और भारत बांग्लादेश से जीत जाता है तो रैंकिंग में बड़ा बदलाव होगा। रोहित शर्मा की टीम टॉप पर पहुंच जाएगी।

Latest articles

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

राज्यमंत्री गौर को पांच राज्यों में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक...

More like this

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...