24.8 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeराष्ट्रीयगले में चुन्नी का फंदा, बेड के अंदर लाश... 4 बच्चों की...

गले में चुन्नी का फंदा, बेड के अंदर लाश… 4 बच्चों की मां को मारकर फरार हुआ पति

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली के खजूरी खास इलाके से बड़ी खबर सामने आई है. यहां एक शख्स ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या करके बेड के अंदर लाश को छिपा दिया. फिर मौके से फरार हो गया. जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह आठ बजे खजूरी खास पुलिस स्टेशन पर किसी ने फोन करके सूचना दी कि उनकी पड़ोस में महिला का मर्डर हो गया है.

सूचना मिलते ही पुलिस बताए गए पते पर पहुंची. पता था पक्की खजूरी खास की गली नंबर-17B. पुलिस जब हाउस नंबर 201 पर पहुंची तो वहां 15 साल की लड़की मौजूद थी. उसने बताया कि दूसरे कमरा लॉक है. वहीं उसकी मां की लाश है. मकान मालिक के साथ मिलकर पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा.

अंदर देखा तो लाश कहीं नहीं थी. अच्छे से देखा तो बेड बॉक्स के अंदर 35 वर्षीय महिला की लाश मिली. उसके गले में चुन्नी बंधी हुई थी. सिर पर भारी भरकम चीज से हमले के निशान थे. 15 साल की लड़की ने बताया कि ये उसकी मां द्रौपदी है. बेटी ने बताया कि पिछले दिन यानि रविवार को उसके पापा सुनील का द्रौपदी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था.

उस वक्त वो डर गई थी. इसलिए दूसरे कमरे में थी. मारपीट की तेज आवाज आ रही थी. वो वहां जाने लगी तो देखा कि दरवाजा बंद है. इसलिए वापस अपने कमरे में आ गई. उसे लगा कि रोज दोनों के बीच इसी तरह लड़ाई होती है. इसलिए इस बार में दोनों लड़-झगड़ कर चुप हो जाएंगे. लेकिन तभी थोड़ी देर बाद सुनील हड़बड़ाते हुए कमरे को लॉक लगाकर वहां से भाग गया.

तब बेटी को अनहोनी की आशंका हुई. उसने कई बार द्रौपदी को आवाज लगाई. लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. इससे उसे शक हो गया कि जरूर उसके पिता ने मां को मार डाला है. क्योंकि लड़ाई के दौरान काफी तेज हमले की आवाज भी आ रही थी. लड़की ने तुरंत इसकी जानकारी अपने मकान मालिक को दी.

फिर इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. साथ ही आरोपी सुनील की तलाश शुरू कर दी है.

मृतका की बेटी ने बताया कि सुनील उसका सौतेला पिता था. द्रौपदी की पहले बिहार के मधेपुरा निवासी ज्योतिश यादव के साथ शादी हुई थी. उसके चार बच्चे भी हुए. लेकिन दोनों का बाद में तलाक हो गया. तीन बच्चे ज्योतिश के पास ही रह रहे हैं. जबकि, द्रौपदी एक बेटी को अपने साथ मायके ले आई. फिर उसकी दूसरी शादी राजमिस्त्री सुनील के साथ हुई. 7 साल से दोनों साथ रह रहे थे.

दोनों की अपनी कोई संतान नहीं थी. 15 साल की बेटी जो कि द्रौपदी के पहले पति की थी. वो उनके साथ रहती थी. लेकिन द्रौपदी और सुनील की भी आपस में बिल्कुल भी नहीं बनती थी. दरअसल, सुनील को शक था कि द्रौपदी का किसी और के साथ अफेयर है. इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे. रविवार को झगड़ा इस हद तक बढ़ा कि सुनील ने द्रौपदी की हत्या ही कर डाली.

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

पंजाब में ‘आप’ का बड़ा सियासी विस्तार: मजीठिया परिवार और चीफ खालसा दीवान के प्रमुख नेता आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब...

More like this

महानगर गैस और फोर्थ पार्टनर एनर्जी में समझौता, उद्योगों को मिलेंगे स्वच्छ ऊर्जा समाधान

मुंबई। देश की अग्रणी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) कंपनियों में से एक, महानगर गैस...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...