21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालरील बनाने के लिए मजार में की आपत्तिजनक हरकत, तलाशी में उड़...

रील बनाने के लिए मजार में की आपत्तिजनक हरकत, तलाशी में उड़ गए सबके होश

Published on

रीवा ,

मध्य प्रदेश के रीवा में एक शख्स ने इंटाग्राम रील बनाने के लिए मजार में आपत्तिजनक हरकत कर दी. इससे आहत मुस्लिम समुदाय के लोग एकजुट हो गए और थाने में जमकर विरोध जताया. पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले हिंदू शख्स पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.

मामला रीवा शहर के छोटी दरगाह का है. देर रात दरगाह के अंदर रोहित सिंह अंदर दाखिल हो गया. रोहित ने मजार पर आपत्तिजनक हरकत की और फिर वीडियो बनाया. मजार में हरकत करने की खबर मुस्लिम समुदाय को लगते ही बखेड़ा खड़ा हो गया. आहत सैकड़ों लोग दरगाह में एकजुट हो गए. रोहित को पकड़ कर तलाशी ली तो सब हैरान रह गए. मोबाइल में पिस्टल, बंदूक और असलहे की तस्वीरें भरी हुई थीं. ऊपर से नशे की हालत में था. लिहाजा तत्काल पुलिस को बुलाया गया. आक्रोशित समुदाय ने कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में इकट्ठे हो गए.

एएसपी अनिल सोनकर ने बताया कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज कर अमहिया थाना पुलिस ने आरोपी रोहित सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. तलाशी में रोहित सिंह से कई दस्तावेज बरामद हुए हैं. यह सीधी जिले का रहने वाला है. पुलिस पूछताछ कर रही है कि आखिरकार वह 80 किलोमीटर दूर दरगाह की मजार में किस मकसद से आया था? हिंदुओं का गणेश उत्सव चल रहा है और कुछ दिनों बाद इर्द का त्यौहार आने वाला है.

रीवा हिंदू-मुस्लिम में गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है. ऐसे में समुदाय को डर है कि कहीं कोई साजिश तो नहीं थी. इस हरकत से धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुंचती और दंगा भड़कने के आसार बन जाते. बहरहाल, पुलिस इससे पूछताछ कर मकसद जानने की कोशिश कर रही है. पुलिस प्रथम दृष्टया यह मान रही है कि रोहित सिंह रील बनाने के लिए दरगाह में गया था. लेकिन नशे की हालत में होने के चलते उसने आपत्तिजनक हरकत की है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...