11.3 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत के खिलाफ जहर उगल रहे जस्टिन ट्रूडो, चीनी नागरिक की हत्‍या...

भारत के खिलाफ जहर उगल रहे जस्टिन ट्रूडो, चीनी नागरिक की हत्‍या पर साधी चुप्‍पी, अपने देश में घिरे कनाडा के पीएम

Published on

टोरंटो

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो लगातार भारत के खिलाफ हमलावर हैं और खालिस्‍तानी आतंकी निज्‍जर की हत्‍या पर सहयोग करने की मांग कर रहे हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो लगातार दावा कर रहे हैं कि उनके देश के पास भारतीय एजेंटों के निज्‍जर की हत्‍या में शामिल होने का सबूत है लेकिन वह एक बार भी दुनिया के सामने पेश नहीं कर पाए हैं। अब वह इस मामले को लेकर अपने ही देश में घ‍िर गए हैं। जस्टिन ट्रूडो जहां भारत पर आरोप लगा रहे हैं, वहीं चीनी मूल के कनाडाई नागरिक की कनाडा की धरती पर हुई हत्‍या पर चुप्‍पी साध रखी है। माना जा रहा है कि चीनी नागरिक को चीन की कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के इशारे पर मारा गया था।

कनाडा की न्‍यूज वेबसाइट काउंटर सिग्‍नल की रिपोर्ट के मुताबिक हरदीप सिंह निज्‍जर के हत्‍याकांड की जांच जो एजेंसी कर रही है, वही एजेंसी चीनी मूल के कनाडाई नागरिक की जुलाई 2021 में हुई हत्‍या की जांच कर रही है। दो साल बीत जाने के बाद कनाडा इस हत्‍याकांड का खुलासा नहीं कर पाया है। आरोप है कि चीन की सत्‍तारूढ़ कम्‍युनिस्‍ट पार्टी ने इस कनाडाई नागरिक की हत्‍या करवाई थी। इस चीनी मूल के कनाडाई नागरिक का नाम वेई हू था और वे चीन छोड़कर कनाडा में बस गए थे।

चीन दुनियाभर में चला रहा ऑपरेशन फॉक्‍स हंट
वेई हू को चीनी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के ऑपरेशन फॉक्‍स हंट के तहत निशाना बनाया गया था। इस अभियान का उद्देश्‍य विरोध में आवाज उठाने वालों को चुप कराना था। हू के मामले में चीनी चाहते थे कि वे चीन लौट जाएं जहां उन पर वित्‍तीय अपराध का आरोप था। एक प्रत्‍यक्षदर्शी ने बताया कि वेई हू को सीसीपी ने निशाना बनाया है तब इस हत्‍या की जांच शुरू हुई थी। वेई हू की पत्‍नी ने ग्‍लोबल न्‍यूज से कहा था कि उन्‍हें कुछ मेडिकल समस्‍या है लेकिन वह इसका डिटेल नहीं बताएंगी।

वेई की पत्‍नी ने कहा कि उनका कोई मित्र नहीं है और वह बहुत ज्‍यादा बाहर नहीं जाती हैं। हू के पास कनाडा में कोई नौकरी भी नहीं है। हालांकि वह 28 लाख डॉलर के घर में रहती हैं। एफबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक ऑपरेशन फॉक्‍स हंट का उद्देश्‍य चीनी मूल के लोगों को चीन वापस ले जाना है या उन्‍हें आत्‍महत्‍या कराना है। कनाडा की जांच एजेंसी ने वेई हू के मामले पर कोई भी टिप्‍पणी करने से इंकार कर दिया है। हालांकि उसने यह कहा है कि कनाडा में चीन समेत व‍िदेशी हस्‍तक्षेप की जानकारी है। यह खुलासा तब हुआ था जब खुलासा हुआ था कि कनाडा के चुनावों में चीन की कम्‍युनिस्‍ट पार्टी ने हस्‍तक्षेप किया था।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...