33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनीदरलैंड्स में कुरान के 'अपमान' पर भड़का सऊदी अरब, कही ऐसी बात

नीदरलैंड्स में कुरान के ‘अपमान’ पर भड़का सऊदी अरब, कही ऐसी बात

Published on

नई दिल्ली,

सऊदी अरब ने नीदरलैंड्स के शहर हेग में तुर्की दूतावास के बाहर कुरान की एक प्रति को पैरों से कुचलने और उसे फाड़ने पर कड़ी आपत्ति जताई है. धुर-दक्षिणपंथी डच कार्यकर्ता के कुरान के अपमान की निंदा करते हुए सऊदी अरब ने कहा है कि बार-बार होने वाली इस तरह की घटनाओं को उचित नहीं ठहराया जा सकता है.

सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने कुरान फाड़ने की घटना की निंदा करते हुए रविवार को एक बयान में कहा, ‘विदेश मंत्रालय इन निंदनीय और बार-बार होने वाले कृत्यों की कड़ी निंदा करता है. इस तरह के कार्यों को किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता है. इस तरह के कृत्य स्पष्ट रूप से घृणा, नफरत और नस्लवाद को बढ़ावा देते हैं. ऐसे कृत्य सहिष्णुता, संयम को बढ़ावा देने और चरमपंथ को खारिज करने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों के खिलाफ हैं.’सऊदी मंत्रालय ने कहा कि इस तरह की घटनाएं ‘आपसी सम्मान की आवश्यक नींव को कमजोर करते हैं जो लोगों और देशों के बीच संबंधों के लिए जरूरी है.’

कुरान की तुलना माइन कैम्फ से
अगस्त के महीने में धुर-दक्षिणपंथी डच समूह पेगिडा के नेता एडविन वैगन्सवेल्ड ने तुर्की दूतावास के सामने कुरान की एक प्रति को नुकसान पहुंचाया था. नीदरलैंड्स की सरकार ने इस घटना की निंदा की थी और कहा था कि सरकार के पास इस तरह के प्रदर्शनों को रोकने के लिए कानूनी शक्ति नहीं है.

वैगन्सवेल्ड ने जनवरी में भी इसी तरह के प्रदर्शन के दौरान संसद के बाहर कुरान की एक प्रति फाड़ दी थी और इस्लाम के पवित्र पुस्तक की तुलना एडॉल्फ हिटलर की ‘माइन कैम्फ’ से की थी. कुरान फाड़ने के दौरान वैगन्सवेल्ड ने जो टिप्पणियां कीं, इसके लिए उन्हें मुकदमे का सामना भी करना पड़ रहा है.

घटनाएं रोकने के लिए हो तत्काल कार्रवाई
सोमवार को, खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) के महासचिव जसीम मोहम्मद अल-बुदैवी ने कुरान को फाड़ने की निंदा की और कहा कि मुसलमानों के खिलाफ इन आक्रामक और उत्तेजक कार्यों का मुकाबला करने किए तत्काल और प्रभावी अंतरराष्ट्रीय कदम उठाए जाने चाहिए.’

सऊदी की सरकारी प्रेस एजेंसी सऊदी प्रेस एजेंसी (SPA) की रिपोर्ट के मुताबिक, अल-बुदैवी ने कहा कि जिन देशों में इस तरह के प्रदर्शन हो रहे हैं, उन्हें हस्तक्षेप करना चाहिए और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बहाने बार-बार होने वाली इस तरह की घटनाओं पर रोक लगानी चाहिए.

हाल के दिनों में यूरोपीय देशों में बार-बार कुरान जलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं. जून के महीने में बकरीद के मौके पर मोमिका सलवान नामक युवक ने स्वीडन की स्टॉकहोम सेंट्रल मस्जिद के सामने कुरान की एक प्रति को जला दिया था. सऊदी अरब समेत लगभग सभी मुस्लिम देशों ने इस घटना की निंदा की थी और कहा था कि स्वीडन के अधिकारियों को इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए.इसके बाद जुलाई के महीने में दो लोगों ने मिलकर स्वीडन की संसद के बाहर कुरान की एक प्रति को आग के हवाले कर दिया था.

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...