19 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यमंदिरों से दानपेटियां अगर हटा ली गईं तो नहीं दिखेंगे पुजारी, कांग्रेस...

मंदिरों से दानपेटियां अगर हटा ली गईं तो नहीं दिखेंगे पुजारी, कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का अजब दावा

Published on

मुंबई\नागपुर

महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा है कि अगर राज्य के मंदिरों से दानपेटियां हटाई जाती हैं तो वहां से पुजारी नदारद हो जाएंगे। कांग्रेस नेता वडेट्टीवार ने रविवार को परभनी शहर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा क‍ि अगर मंदिरों से दानपेटियां हटाई जाती हैं तो वहां कोई पंडित नहीं रहेगा। वे मंदिरों से चले जाएंगे। सोमवार को नागपुर में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह अपने इस बयान पर कायम हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा क‍ि अगर दानपेटियां हटा ली जाती हैं तो मंदिरों में केवल भगवान रहेंगे, पुजारी नहीं। परभनी के कार्यक्रम में कांग्रेस नेता ने यह भी कहा था कि अगर डॉ बी आर आंबेडकर ने मौजूदा हालात में बौद्ध धर्म की जगह इस्लाम अपनाया होता तो भारत दो हिस्सों में बंट जाता। उन्होंने कहा क‍ि जिस तरह धर्मों को एक-दूसरे के खिलाफ लड़ाया जाता है और जातियों को जातियों के खिलाफ लड़ाया जाता है….अगर बाबासाहेब ने इस्लाम जैसा कोई दूसरा धर्म अपनाया होता तो देश दो हिस्सों में बंट जाता।

वडेट्टीवार ने कहा क‍ि दिल्ली में बैठे लोगों की सोच इस देश को तोड़ने की है। लेकिन, बाबासाहेब की विचारधारा देश में शांति और समृद्धि लाने की थी और इसलिए उन्होंने बौद्ध धर्म अपनाया था। हम इसे भूल नहीं सकते। सोमवार को दिए अपने बयानों के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस नेता ने कहा कि उनके बयानों का संदर्भ मौजूदा हालात से है जहां समाज में नफरत का माहौल है और उनकी टिप्पणी अतीत के संदर्भ में नहीं है।

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...