21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeखेलजडेजा से हाथ मिलाया, शमी को गले लगाया... जब टीम इंडिया के...

जडेजा से हाथ मिलाया, शमी को गले लगाया… जब टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे PM मोदी

Published on

अहमदाबाद,

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी. इस हार के साथ ही भारतीय टीम का तीसरी बार खिताब जीतने का सपना टूट गया है. वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम ने रिकॉर्ड छठी बार खिताब अपने नाम कर लिया. हार के बाद भारतीय खिलाड़ियों और फैन्स का दिल टूट गया. कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और मोहम्मद सिराज की आंखों से आंसू छलक पड़े थे. इसकी तस्वीरें देखकर फैन्स भी भावुक हो गए थे.

भारतीय टीम की हार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए ड्रेसिंग रूम में पहुंचे. मोहम्मद शमी ने भी एक फोटो शेयर की है जिसमें वह प्रधानमंत्री के गले लगकर काफी इमोशनल हो गए. शमी ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ‘दुर्भाग्य से कल हमारा दिन नहीं था. पूरे टूर्नामेंट के दौरान हमारी टीम और मुझे समर्थन करने के लिए सभी भारतीय फैन्स को धन्यवाद देना चाहता हूं. पीएम का आभारी हूं जिन्होंने विशेष रूप से ड्रेसिंग रूम में आकर हमारा उत्साह बढ़ाया. हम वापसी करेंगे.’

रवींद्र जडेजा ने भी पीएम से मुलाकात की फोटो शेयर की. इस फोटो में पीएम जडेजा से हाथ मिला रहे हैं. जडेजा ने लिखा, ‘हमारा टूर्नामेंट बहुत अच्छा था, लेकिन कल हम हार गए. हम सभी दुखी हैं, लेकिन लोगों का समर्थन हमें हौसला दे रहा है. पीएम कल ड्रेसिंग रूम में पहुंचे जो विशेष और बहुत प्रेरणादायक था.’

श्रेयस अय्यर ने भी एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया. श्रेयस ने लिखा, ‘हमारा दिल टूट गया है. यह अभी भी शांत नहीं हुआ है और कुछ समय तक ऐसा नहीं होगा. यह मेरा पहला विश्व कप था जिसने मुझे बहुत कुछ सिखाया. बीसीसीआई, टीम मैनेजमेंट, सहयोगी स्टाफ और फैन्स का शुक्रिया, जिन्होंने शुरू से अंत तक हमारा समर्थन किया. पूरी

ऑस्ट्रेलियाई टीम 8वीं बार फाइनल खेलने उतरी थी. उसे दो बार 1975 में वेस्टइंडीज और 1996 में श्रीलंका से हार झेलनी पड़ी थी. जबकि ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा 6 बार 1987, 1999, 2003, 2007, 2015 और 2023 में खिताब जीता. उसने 1999 से 2007 तक लगातार 3 बार खिताब जीता था

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...