9.3 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यआमदनी 500, बिहार में दिहाड़ी मजदूर को आयकर विभाग ने थमा दिया...

आमदनी 500, बिहार में दिहाड़ी मजदूर को आयकर विभाग ने थमा दिया 37.5 लाख बकाये का नोटिस

Published on

खगड़िया

बिहार के खगड़िया जिले के 500 रुपये दिहाड़ी कमाने वाले एक दिहाड़ी मजदूर को आयकर विभाग ने 37.5 लाख रुपये का इनकम टैक्स बकाया का नोटिस भेजा है। टैक्स 37.5 लाख रुपये चुकाने का नोटिस मिलने के बाद मजदूर परेशान है। मजूदर ने इस मामले को लेकर निकट के थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मजदूर ने कहा कि 37.5 लाख रुपये का इनकम टैक्स का नोटिस मिलना बिलकुल वैसा ही है, जैसे बिना बारिश के बाढ़ आना हो। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मामला खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के मघौना गांव का है। यहां के निवासी गिरीश यादव दिल्ली में मजदूरी का काम करते हैं। बीते दिनों गिरीश दिल्ली से अपने गांव आए हुए थे। इसी दौरान आयकर विभाग से गिरीश के लिए इनकम टैक्स का एक नोटिस आया। इस नोटिस में बताया गया कि राजस्थान स्थित एक कंपनी से जुड़े गिरीश को इनकम टैक्स का बकाया 37.5 लाख रुपये का भुगतान करना है। नोटिस को देखकर गिरीश के पैरों तले की जमीन खिसक गई क्योंकि गिरीश की आमदनी तो इतनी है ही नहीं कि वो टैक्स के दायरे में आए।

प्रथम दृष्टया यह धोखाधड़ी का मामला: पुलिस
रोजाना करीब 500 रुपये कमाने वाले गिरीश यादव नोटिस को लेकर अलौली थाने पहुंचा और पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। इस मामले पर अलौली थाना के प्रभारी पुरेंद्र कुमार ने बताया, ‘हमने मामला दर्ज कर लिया है और गिरीश की ओर से साझा की गई जानकारी के आधार पर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया यह धोखाधड़ी का मामला लगता है।’

मजदूर को पैन नंबर के आधार पर नोटिस मिला है: थानाध्यक्ष
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता को उसके नाम से जारी पैन नंबर के आधार पर नोटिस मिला है। उन्होंने कहा, ‘गिरीश का कहना है कि वह दिल्ली में मजदूरी का काम करता है जहां उसने एक बार एक दलाल के जरिए पैन कार्ड बनवाने की कोशिश की थी। उसके बाद उससे कभी उसकी मुलाकात नहीं हुई।’ थाना अध्यक्ष ने कहा, ‘इसके अलावा नोटिस में गिरीश को राजस्थान स्थित एक कंपनी से जुड़े होने की बात कही गई है। लेकिन उनका कहना है कि वह वहां (राजस्थान) कभी गया ही नहीं।’

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...