12 C
London
Tuesday, May 12, 2026
HomeUncategorizedसंसद में दिखाई जाएगी विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर', फिल्ममेकर...

संसद में दिखाई जाएगी विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’, फिल्ममेकर ने ट्वीट कर जताई खुशी

Published on

विवेक रंजन अग्निहोत्री सिनेमा जगत का एक जाना माना नाम हैं। उन्होंने कुछ ऐसी फिल्में बनाईं हैं, जिन पर खूब चर्चा हुई है। उनकी दो रियल लाइफ स्टोरीज, ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ ने दर्शकों की भावनाओं पर एक यादगार प्रभाव छोड़ा है। जबकि ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने अपनी कहानी और दृढ़ विश्वास से देश को चौंका दिया और आइकॉनिक नेशनल अवॉर्ड सहित कई पुरस्कार हासिल किए। वहीं ‘द वैक्सीन वॉर’ ने भारतीय महिला वैज्ञानिकों की भावना और कोरोना वैक्सीन के पीछे के दिमाग का सम्मान किया, जो एक फिल्म मेकर के रूप में दर्शकों के सामने बेहतरीन कंटेंट पेश करने की उनकी क्षमता को दर्शाता है।

बता दें, ‘द वैक्सीन वॉर’ ने हर किसी के दिमाग पर एक बड़ा प्रभाव छोड़ा है और फिल्ममेकर ने अपनी जबरदस्त स्टोरीटेलिंग और उल्लेखनीय निर्देशन से फिल्म के साथ कुछ साहसिक सच्चाइयों को उजागर किया है। इस फिल्म ने अपने थिएट्रिकल रन और डिजिटल रिलीज के दौरान धूम मचा दी थी। अब इस फिल्म को देश की संसद के सदस्यों के लिए शोकेस किया जाने वाला है।

विवेक अग्निहोत्री ने शेयर की न्यूज
ऐसे में दर्शकों के साथ इस एक्साइटिंग खबर को शेयर करते हुए विवेक ने लिखा, ‘वाह! सुबह सुबह यह तो बड़ी अच्छी खबर है। मैं सभी वैज्ञानिकों के लिए बहुत खुश हूं।’ एक इंडिक फिल्म निर्माता होने के अलावा, विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपने काम से लोगों और आज की पीढ़ी के दिमाग पर गहरी छाप छोड़ी है जिसके लिए उन्हें हाल ही में महाराष्ट्र के राज्यपाल द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है।

विवेक अग्निहोत्री की आने वाली फिल्म
इस बीच, काम के मोर्चे पर, विवेक रंजन अग्निहोत्री ने बेंगलुरु में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर लोगों को सरप्राइज किया है। इसक टाइटल ‘पर्व’ है, यह मशहूर लेखक एसएल भैरप्पा द्वारा लिखे गए उपन्यास ‘पर्व’ पर आधारित होगी। यह फिल्म तीन-भाग वाली ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी बनने के लिए तैयार है, जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में अपनी जगह पक्की कर लेगी। इसके साथ ही विवेक ‘द दिल्ली फाइल्स’ पर भी काम कर रहे हैं।

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...