12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यकल्पना सोरेन 24 घंटे से नहीं सोईं, सुबह-सुबह फिर पति हेमंत सोरेन...

कल्पना सोरेन 24 घंटे से नहीं सोईं, सुबह-सुबह फिर पति हेमंत सोरेन से मिलने ईडी दफ्तर पहुंचीं

Published on

रांचीः

पति हेमंत सोरेन प्रवर्तन निदेशालय के शिकंजे में है और पत्नी कल्पना सोरेन पिछले 24 घंटे से सोईं नहीं। जैसे ही पति की गिरफ्तारी हुई कल्पना सोरेन रात में ही रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी के कार्यालय में पहुंचीं। उनके चेहरे पर तनाव साफ नजर आ रहा था। हेमंत की गिरफ्तारी से कल्पना सोरेन की चिंताए बढ़ गई हैं। सूत्र बताते हैं कि गिरफ्तारी में हेमंत से कैसा व्यवहार हो रहा होगा इसी सोच में कल्पना सोरेन रात भर नहीं सोईं और सुबह-सुबह पति से मिलने फिर ईडी दफ्तर पहुंचीं।

कल्पना सोरेन ने खुद संभाली कानूनी मदद की कमान
हेमंत सोरेन ईडी की ओर से 10वां समन मिलने के बाद कानूनी सलाह लेने के लिए आनन-फानन में 27 जनवरी को दिल्ली गए थे। लेकिन 29 को उनके दिल्ली स्थित आवास में ईडी की दबिश के बाद हेमंत सोरेन आनन-फानन में वापस रांची लौट आए। हेमंत सोरेन करीब 40 घंटा बाद रांची लौटने के बाद जेएमएम-कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने साफ संकेत दिया कि वे पद छोड़ने वाले है।

कल्पना सोरेन ने महाधिवक्ता समेत अन्य विशेषज्ञों से बात की
कल्पना सोरेन ने पति हेमंत सोरेन को कानूनी मदद पहुंचाने के लिए महाधिवक्ता समेत अन्य अधिवक्ताओं से खुद बातचीत की। हेमंत सोरेन की ओर से हाईकोर्ट में दायर याचिका पर जब गुरुवार को सुनवाई होने वाली थी, तो कल्पना सोरेन पल-पल की जानकारी ले रही थी। इसके साथ ही कल्पना सोरेन की ओर से कपिल सिब्बल के माध्यम से सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया गया।

विधायकों को एकजुट रखने में भी कल्पना सोरेन की बड़ी भूमिका
हेमंत सोरेन को कानूनी मदद के साथ ही जेएमएम-कांग्रेस- आरजेडी विधायकों को एकजुट रखने में भी कल्पना सोरेन बड़ी भूमिका निभा रही रही है। वो खुद सीएम बनने में सफल नहीं रही, लेकिन अब अपने पति की इच्छा के अनुसार चंपई सोरेन के नेतृत्व में नई सरकार गठन को लेकर लगातार पार्टी नेताओं-विधायकों के साथ भी बैठकें कर रहीं हैं।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...