16.4 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeभेल न्यूज़डीआरएम ऑफिस से खजूरी कलां जोड़ने वाली सड़क का होगा निर्माण-कृष्णा गौर

डीआरएम ऑफिस से खजूरी कलां जोड़ने वाली सड़क का होगा निर्माण-कृष्णा गौर

Published on

भोपाल

डीआरएम ऑफिस से खजूरी कलां को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण होगा। निर्माण कार्य में आ रही रूकावटों को दूर करने के लिये पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि लगभग 7 किलोमीटर लंबाई की स्वीकृत सड़क में से 5.5 किलोमीटर का निर्माण हो चुका है जबकि 1.6 किलोमीटर का निर्माण नहीं होने से 2 दर्जन से अधिक कॉलोनी के नागरिकों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

डीआरएम ऑफिस से खजूरी कलां जोड़ने वाली सड़क के बीच एमजीएम स्कूल परिसर होने से पिछले डेढ़ दशक से निर्माण कार्य रूका हुआ है। उन्होंने एमजीएम स्कूल प्रबंधन और स्थानीय नागरिकों से चर्चा की। स्थानीय नागरिकों ने सड़क के लिये जमीन देने में सहमति व्यक्त की। बड़ी संख्या में नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने सीपीए के कार्यपालन यंत्री केएस तोमर को सड़क निर्माण तुरंत शुरू करने के लिये कहा।

उन्होंने डीआरएम ऑफिस शक्ति नगर से कैरियर कॉलेज के समीप मुख्य सड़क से जोड़ने वाली सड़क के निर्माण के लिये अधिकारियों को डीपीआर बनाने के निर्देश दिये वह स्वयं स्थल निरीक्षण कर रही थीं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम गोविंदपुरा एलके खरे, एमजीएम स्कूल प्रिंसिपल जार्ज जोसफ, स्थानीय नागरिक व अधिकारी मौजूद थे।

Latest articles

बीएचईएल ने बच्चों के लिए शुरू की ‘वेस्ट टू आर्ट’ प्रतियोगिता, 31 मई तक कर सकेंगे आवेदन

नई दिल्ली। विश्व पर्यावरण दिवस के आगामी अवसर पर भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल)...

लू और भीषण गर्मी से करना है तौबा तो पीएं पुदीना-सत्तू का शरबत, जानें इसे बनाने का आसान तरीका?

गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड और अंदर से ठंडा रखना और लू...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...

मप्र में आसमान से बरस रही आग, 46 डिग्री पार पहुंचा पारा, भोपाल-इंदौर समेत कई शहर लू की चपेट में

भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।...

More like this

बीएचईएल ने बच्चों के लिए शुरू की ‘वेस्ट टू आर्ट’ प्रतियोगिता, 31 मई तक कर सकेंगे आवेदन

नई दिल्ली। विश्व पर्यावरण दिवस के आगामी अवसर पर भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल)...

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन, ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

भेल सोसाइटी कर्मचारियों का फूटा गुस्सा : न पीएफ जमा, न ग्रेच्युटी, रिटायरमेंट के बाद भी ठोकर खाने को मजबूर

भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित भेल की को-ऑपरेटिव समिति में काम करने वाले कर्मचारियों का...