12.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल सोसाइटी कर्मचारियों का फूटा गुस्सा : न पीएफ जमा, न ग्रेच्युटी,...

भेल सोसाइटी कर्मचारियों का फूटा गुस्सा : न पीएफ जमा, न ग्रेच्युटी, रिटायरमेंट के बाद भी ठोकर खाने को मजबूर

Published on

भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित भेल की को-ऑपरेटिव समिति में काम करने वाले कर्मचारियों का भविष्य पूरी तरह अधर में लटक गया है, जिसके चलते वर्तमान और सेवानिवृत्त कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। कर्मचारियों का गंभीर आरोप है कि उनके भविष्य निधि (पीएफ) का पैसा आज दिनांक तक जमा नहीं किया गया है। इसके चलते समिति से रिटायर हो चुके मजदूर गंभीर आर्थिक संकट और मानसिक तनाव के दौर से गुजरने को मजबूर हैं।

सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि भेल में खुद को मजदूरों का बड़ा मसीहा और नेता बताने वाले दो युवा चेहरे यहाँ डायरेक्टर पद पर आसीन हैं, लेकिन इसके बावजूद कर्मचारियों के हक और उनकी गाढ़े पसीने की कमाई को लेकर अब तक प्रबंधन या बोर्ड द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित मजदूरों का कहना है कि जिन नेताओं पर उन्होंने आंख मूंदकर भरोसा किया था, वे आज इस गंभीर मुद्दे पर पूरी तरह चुप्पी साधे बैठे हैं।

समिति के कई कर्मचारी अपनी पूरी सेवा अवधि समाप्त कर रिटायर हो चुके हैं, लेकिन उन्हें अब तक नियमानुसार मिलने वाली ग्रेच्युटी की राशि तक नहीं मिल पाई है। जिंदगीभर भेल को अपनी सेवाएं देने वाले ये कर्मचारी अब बुढ़ापे में अपने ही पैसों के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने को विवश हैं। मजदूरों में इस बात को लेकर गहरा गुस्सा है कि को-ऑपरेटिव सोसाइटी प्रबंधन और कथित मजदूर नेता दोनों ही अपनी जिम्मेदारी से लगातार पल्ला झाड़ रहे हैं।

कर्मचारियों ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि जो लोग खुद को मजदूरों का सच्चा हितैषी बताते थकते नहीं थे, वही आज उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि यदि पीएफ और ग्रेच्युटी जैसे बुनियादी कानूनी अधिकारों के लिए भी उन्हें दर-दर भटकना पड़ेगा, तो फिर मजदूरों की आवाज कौन उठाएगा? को-ऑपरेटिव सोसाइटी की इस रहस्यमयी चुप्पी ने अब कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मजदूरों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि उनकी इन ज्वलंत समस्याओं का जल्द न्यायसंगत समाधान नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में एक बड़ा और उग्र आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

बढ़ती महंगाई के बीच न्यूनतम वेतन पुनर्निर्धारण की मांग, श्रमिक यूनियन ने सरकार को सौंपा सुझाव पत्र

भोपाल। राजधानी में बढ़ती महंगाई और जीवन-यापन की बढ़ती लागत को देखते हुए भेल...