11.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यआगरा में नाले पर क्यों हुआ जयमाल? अनोखी शादी देख अखिलेश यादव...

आगरा में नाले पर क्यों हुआ जयमाल? अनोखी शादी देख अखिलेश यादव ने कसा करारा तंज

Published on

आगरा:

नाले की बीचों बीच बहते सीवर के गंदे पानी में खड़े होकर एक शादी का आयोजन किया। इसमें पंडित ने बकायदा मंत्र पढकर सांकेतिक शादी करवाई। दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। इस शादी का उद्देश्य इतना था कि जनप्रतिनिधि और सरकारी अफसरों का ध्यान उनकी क्षेत्रीय समस्याओं पर केंद्रित हो। नाली, सड़क, सीवर की समस्याओं का जब निस्तारण नहीं हुआ तो लोगों ने विरोध करने का ये अनोखा तरीका अपनाया था। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो विपक्ष ने भी इस पर चुटली ली है। अखिलेश यादव एक्स पर पोस्ट कर बजट को लेकर सरकार पर तंज कसा है।

मामला शमसाबाद रोड नगला कली, रजरई क्षेत्र का है। यहां करीब एक दर्जन कालोनियां ऐसी हैं। यहां विकास के नाम पर कुछ भी काम नहीं हुआ है। कई वर्षों से स्थानीय लोग समस्याओं के लिए जनप्रतिनिधियों और सरकारी विभागों के चक्कर काट रहे हैं। मगर कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। इस पर लोगों ने विरोध करने का ये तरीका अपनाया है। रविवार को श्रीभगवान शर्मा ने अपनी शादी की सालगिरह को सडक़ पर बहते सीवर के गंदे पानी के बीचों बीच एक बार फिर से सांकेतिक शादी करके मनाया था।

कार्ड छपवाकर दिया था निमंत्रण
पेशे से दवा व्यवसाई 43 साल के श्रीभगवान शर्मा की शादी 17 साल पहले हो चुकी है। उन्होंने डेस्टिनेशन वेडिंग समारोह के लिए कार्ड छपवाए। स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और सरकारी अधिकारियों को आमंत्रित किया। फूलों से सजी गाड़ी लेकर दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने लिए आया। स्थानीय लोग अपने घरों से खाना बनवाकर लाए।

सभी लोगों ने शादी समारोह में होने वाली सभी रस्में नाले के बीचों बीच पूरी कीं। जब श्रीभगवान से पूछा गया कि लोग अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए होटल या बैक्वट हॉल चुनते हैं। आपने ये सब क्यों चुना। उनका कहना था कि 15 साल से क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हुए हैं। ना तो अधिकारी और ना ही जनप्रतिनिधि समस्याओं पर ध्यान दे रहे हैं।

अखिलेश ने कसा तंज
सोमवार को बजट सत्र पेशी के दौरान अखिलेश यादव सदन में खामोश रहे, लेकिन उन्होंने आगरा के इस अनौखे प्रदर्शन को लेकर सरकार पर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने एक्स पर इस घटनाक्रम का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड करके लिखा है कि ‘सडक पर बह रहा नाला, सीवर के पानी बीच में हुई वरमाला, बजट में थोड़ा पैसा आगरा की इस समस्या के समाधान के लिए भी रखिएगा’।

दर्जनों कालोनी के लोग हैं परेशान
नगला कली रजरई रोड स्थित गायत्री उपवन, शिव गंगा रेजीडेंसी, तिरूपति एंक्लेव, तुलाराम गार्डन, ओम श्री ग्रीन होम्स, मारूती प्रवाशम समेत दर्जनों कालोनी के 10 हजार लोग जनसमस्याओं से परेशान हैं। हर बार चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधि उन्हें विकास कार्य का भरोसा जताते हैं, लेकिन कोई कुछ नहीं करता है। ये क्षेत्र केबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य का आगरा ग्रामीण क्षेत्र है। बेबीरानी मौर्य ने अधिकारियों को क्षेत्र में निरीक्षण के लिए भेजा था। जल्द ही विकास कार्य शुरू कराने की आश्वासन दिया है।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...