17.5 C
London
Wednesday, April 8, 2026
Homeराज्यसीएम बताएं कौरव कौन पांडव... योगी के तीन गांव वाले बयान पर...

सीएम बताएं कौरव कौन पांडव… योगी के तीन गांव वाले बयान पर अखिलेश ने उठाए सवाल

Published on

वाराणसी

विधानसभा सत्र के दौरान बुधवार को योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि हमने तो केवल तीन जगह मांगी है। योगी ने कहा था कि अयोध्या के साथ अन्याय हुआ है। पांडवों के साथ भी अन्याय हुआ था। उस समय भगवान कृष्ण कौरवों के पास गए थे और उन्होंने केवल पांच गांव मांगे थे। हम तो अयोध्या, काशी मथुरा मांग रहे हैं। गुरुवार को वाराणसी पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सीएम योगी बताएं कि कौरव कौन हैं। यह कौन तय करेगा कि पांडव कौन और कौरव कौन है। हमारे लिए संविधान और कोर्ट सबसे बड़ी है।

इससे पहले अखिलेश यादव ने जयंत चौधरी के बीजेपी में जाने के सवाल पर कहा था कि जयंत जी बहुत सुलझे हुए व्यक्ति हैं। मुझे उम्मीद है कि किसानों की लड़ाई के लिए जो संघर्ष चल रहा है, वे कमजोर नहीं होने देंगे। अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने भी जयंत जौधरी को बहुत सुलझा हुआ व्यक्ति बताया था।

जयंत चौधरी के बीजेपी में जाने के बयान पर रालोद का बयान भी सामने आ गया है। रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन आगरी ने कहा कि चुनावी वर्ष है, बहुत सारी पार्टियां हमारे साथ गठबंधन के लिए आ रही हैं…भाजपा के द्वारा पिछली बार भी गठबंधन की पेशकश की गई थी, इस बार भी पेशकश की जा रही है। वे 4 सीटों की बात कर रहे हैं लेकिन हमने 12 लोकसभा सीटों पर तैयारी की है। इस बात का निर्णय हम लेंगे कि हम किसके साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे…जो पार्टी जनता और किसानों की हित के लिए हमारी मांगों पर सहमत होगी, हम उनके साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे।

Latest articles

डकैती की योजना विफल करने वाली पुलिस टीम का व्यापारी महासंघ ने किया सम्मान

भोपाल। राजधानी के थाना गोविंदपुरा जोन-02 पुलिस को बरखेड़ा स्थित विजय मार्केट में सोने-चांदी...

अवधपुरी में शराब दुकान के खिलाफ फूटा रहवासियों का गुस्सा: कवि पेट्रोल पंप के पास प्रदर्शन, दुकान हटाने की मांग

भोपाल। राजधानी के अवधपुरी क्षेत्र में शराब दुकान खोले जाने के विरोध में स्थानीय...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट की, ‘माता कौशल्या के राम’ की बेल मेटल कलाकृति

नई दिल्ली। विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट की, ‘माता कौशल्या के राम’ की बेल मेटल कलाकृति

नई दिल्ली। विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ‘हरियालो राजस्थान’ की ओर बढ़ता प्रदेश

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास की...

मोगा रैली में बरसे सीएम मान: आढ़तियों की हड़ताल पर सख्त रुख और ’30 दिन तकसीम’ योजना का बड़ा एलान

मोगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोगा में एक विशाल जनसभा को...