29.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeखेलगजब की नौटंकी है भाई, रन आउट था बल्लेबाज फिर भी मुंह...

गजब की नौटंकी है भाई, रन आउट था बल्लेबाज फिर भी मुंह फेरकर चलते बने ऑस्ट्रेलियाई फील्डर्स

Published on

एडिलेड

तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 34 रन से हरा दिया। मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतने का बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए ग्लेन मैक्सवेल की तूफानी शतक से 241 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मेजबान टीम के इस स्कोर के जवाब में वेस्टइंडीज की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम ने लगातार अंतराल पर अपना विकेट गंवाती रही। ऐसे में वह 20 ओवर में सिर्फ 207 रन ही बना सकी।

हालांकि, इस दौरान वेस्टइंडीज की पारी के 19वें ओवर में एक भारी ड्रामा देखने को मिला जब अल्जारी जोसेफ रन आउट हो गए थे। दरअसल 19वें की तीसरी गेंद पर अल्जारी एक रन लेकर स्ट्राइक जेसन होल्डर को देना चाह रहे थे। उन्होंने पूरी कोशिश की लेकिन वह नॉन स्ट्राइक एंड पर पूरी तरह से नहीं पहुंच पाए।

इस गेंद पर अल्जारी ने कवर की दिशा में शॉट खेला था और टिम डेविड ने उसे फील्ड कर गेंद स्पेंसर जॉनसन को थ्रो किया। जॉनसन ने भी बिना किसी गलती के गिल्लियां उड़ा दी, लेकिन यहां पर ऑस्ट्रेलिया की टीम से भूल ये हुई कि उन्होंने बिना अपील के ही यह मान लिया कि बल्लेबाज आउट हो गया है।

अल्जारी और जेसन होल्डर भी यह सब देख रहे थे। वहीं अंपायर की भी नजर बनी हुई थी। बड़े स्क्रीन पर वीडियो रिप्ले में भी साफ दिख रहा था कि अल्जारी अपने क्रीज तक नहीं पहुंच पाए हैं। ऐसे में मैदानी अंपायर ने फौरन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को रोका और उनसे कहा कि बल्लेबाज आउट नहीं होगा क्योंकि आपने अपील नहीं की है।

Latest articles

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल...

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...