13.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यराजस्थान में धर्म परिवर्तन को लेकर बवाल ! मारपीट और घमासान के...

राजस्थान में धर्म परिवर्तन को लेकर बवाल ! मारपीट और घमासान के बाद मची भगदड़, 20 लोग लिए गए हिरासत में

Published on

भरतपुर:

राजस्थान की राजधानी जयपुर में साल 2022 में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया था। एक बार फिर प्रदेश में इस मुद्दे पर बवाल हो गया है। भरतपुर शहर के अटलबंद गेट थाना इलाके में ईसाई धर्म के लोगों की ओर से हिन्दू धर्म के लोगों का धर्म परिवर्तन करने का मामला सामने आया था। बताया जा रहा है कि इसकी सूचना पर विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच थे। इन कार्यकर्ताओं ने धर्म परिवर्तन कर रहे लोगों की जब वीडियो बनाने की कोशिश को तो उन लोगों का विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल के लोगों के साथ झगड़ा हो गया। मामला बढ़ते ही विहिप कार्यकर्ताओं के मोबाइल छीन लिए और तोड़ दिए गए।

महिला सहित करीब 25 लोगों को लिया हिरासत में
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने करीब 25 लोगों को महिलाओं सहित हिरासत में लिया है। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि हमको सूचना मिली थी कि ईसाई मिशनरी द्वारा एक होटल में धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया चल रही हैं। लिहाजा हम मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वहां ईसाई धर्म की चंगेजी सभा चल रहीं थी। यहां 10 से 15 लोग थे जो हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर रहे थे। इसकी रिकॉर्डिंग की गई तो उन्होंने हमारे मोबाइल छीना लिए ।

पुलिस ने कहना- जांच जारी है
घटना के संबंध में प्रशासन को जानकारी दी। लाखन सिंह ने बताया कि वहां पर पूरी प्रक्रियाएं धर्म परिवर्तन की चल रहीं थी। वहां मौजूद महिलाओं से बात की तो, उन्होंने बताया कि, हमसे ईसाई धर्म के लोगों ने संपर्क किया और उन्होंने सभा में आने के लिए पांच सौ रुपए प्रति महिला दिए थे। महिलाओं से कहा गया था कि, आप ईसाई धर्म अपनाने हम आपको बच्चों की शादी में और घर में सहायता किया करेंगे। इधर,पुलिस के मुताबिक अभी जांच चल रही है और यदि को दोषी पाया जाता है तो विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...