17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedअस्पताल से सामने आया मिथुन चक्रवर्ती का वीड‍ियो, मिलने पहुंचे BJP नेता,...

अस्पताल से सामने आया मिथुन चक्रवर्ती का वीड‍ियो, मिलने पहुंचे BJP नेता, दिया गुलाब का फूल

Published on

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती बीते दो दिन से कोलकाता के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं. 73 साल के मिथुन को अचानक सीने में तेज दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. जिसके बाद पता चला था कि उन्हें स्ट्रोक आया था. एक्टर डॉक्टर्स की निगरानी में हैं. उनका इलाज चल रहा है. ऐसे में बीजेपी नेता दिलीप घोष ने अस्पताल पहुंचकर मिथुन से खास मुलाकात की.

मिथुन चक्रवर्ती से मिलने पहुंचे बीजेपी नेता दिलीप घोष
बीजेपी नेता दिलीप घोष ने मिथुन से मुलाकात करके उनसे उनकी सेहत का हालचाल पूछा. दिलीप घोष, मिथुन को गुलाब का फूल भी देते नजर आ रहे हैं. दोनों एक दूसरे संग बातचीत करके हंसते हुए भी दिखे. मिथुन चक्रवर्ती को हंसता-मुस्कुराता देखकर फैंस तो खुशी से गदगद हो गए हैं. फैंस ने भी उन्हें देखकर राहत की सांस ली है. एक्टर के सभी चाहने वाले उनकी सलामती और जल्दी से ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं.

सुकांत मजूमदार ने भी की मिथुन से मुलाकात
बीजेपी नेता दिलीप घोष से पहले पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने भी अस्पताल पहुंचकर एक्टर से मुलाकात की थी और उनका हाल-चाल लिया था. दोनों की मुलाकात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...