33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeभेल न्यूज़बागसेवनिया कटारा हिल्स 80 फीट रोड से अतिक्रमण तुरंत हटाये - राज्य...

बागसेवनिया कटारा हिल्स 80 फीट रोड से अतिक्रमण तुरंत हटाये – राज्य मंत्री श्रीमती गौर

Published on

भोपाल।

बागसेवनिया कटारा हिल्स 80 फीट सीमेंटेड रोड के आस पास किनारे के अतिक्रमण को तुरंत हटाये। पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने नगर निगम और राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। राज्यमंत्री श्रीमती गौर मंगलवार शाम को गोविन्दपुरा क्षेत्र के पार्षदों और अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा कर रही थी। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने बागसेवनिया कटारा हिल्स की नवनिर्मित सड़क के किनारे अतिक्रमण कर मछली बाजार लगाने की शिकायत पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आवागमन में हो रही परेशानी को दूर करने के लिए सड़क बनाई है। बागसेवनिया से कटारा हिल्स को जोड़ने वाली 80 फिट सीमेंटटेड रोड से अनेक कालोनियों के रहवासियों का आवागमन हो रहा है। इस सड़क से अतिक्रमण एक सप्ताह में पूरी तरह से हटा दिया जायेगा।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने रेत बाजार बागसेवनिया के विस्थापन के लिए भी अधिकारियो को निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में पिपलानी से खजूरी कलां वायपास सड़क, आनंद नगर, हताईखेड़ा ट्रान्सपोर्ट नगर के सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए कहा। बैठक में गोविन्दपुरा क्षेत्र के विभिन्न वाडों की सड़कों के निर्माण और अन्य सड़कों के निर्माण के संबंध में भी चर्चा की। बैठक में पार्षद श्रीमती शिरोमणी शर्मा, श्रीमती छाया ठाकुर, श्रीमती उर्मिला मौर्य, श्री राजू राठोर, श्री विकास पटेल, श्री राजेश चौकसे, श्री सुरेन्द्र बाडिका, श्री शिवलाल मकोरिया, श्री वी शक्ति राव, श्री नीरज सिंह, श्री प्रताप बारे, एसडीएम गोविंदपुरा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

बीएचईएल भोपाल में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल खेल परिसर के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पारंपरिक...