18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeखेलकरुण नायर ने जड़ा नाबाद शतक, टीम इंडिया से बाहर हुए सरफराज...

करुण नायर ने जड़ा नाबाद शतक, टीम इंडिया से बाहर हुए सरफराज खान भी चमके

Published on

कैंटरबरी,

इंग्लैंड लॉयन्स और इंडिया-ए के बीच चार दिवसीय अनधिकृत टेस्ट मैच 30 मई (शुक्रवार) से कैंटरबरी के सेंट लॉरेंस ग्रांउड पर शुरू हुआ. इस मुकाबले के पहले दिन करुण नायर और सरफराज खान ने शानदार बल्लेबाजी की. करुण नायर ने जहां नाबाद शतकीय पारी खेली है. वहीं सरफराज खान ने 92 रनों का योगदान दिया. ध्रुव जुरेल के बल्ले से भी नाबाद अर्धशतकीय पारी निकली है.

इन तीनों खिलाड़ियों की शानदार पारियों के दम पर इंडिया-ए ने पहले दिन की समाप्ति तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 409 रन बना लिए. करुण नायर 186 (246 गेंद, 24 चौके और 1 सिक्स) और ध्रुव जुरेल 82 रनों (104 गेंद, 9 चौके और एक सिक्स) पर नाबाद लौटे. करुण और जुरेल के बीच चौथे विकेट के लिए अब तक 177 रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है.

बता दें कि करुण नायर को इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के भारतीय टीम में जगह मिली है. वहीं सरफराज खान को ड्रॉप कर दिया गया था. अब सरफराज ने शानदार पारी खेलकर चयनकर्ताओं को जवाब दिया है. दूसरी ओर करुण नायर ने इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में होने वाले पहले टेस्ट के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की.

इस मुकाबले में इंडिया-ए को पहला झटका छठे ही ओवर में लग गया, जब कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन महज 8 रनों के निजी स्कोर पर एडवर्क जैक का शिकार बने. फिर दूसरे सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (24 रन) भी सेट होने के बाद जोश हल की गेंद पर विकेटकीपर जेम्स रेव को कैच थमा बैठे. 51 रनों पर दूसरा विकेट गिरने के बाद सरफराज खान और करुण नायर ने जबरदस्त पार्टनरशिप करके टीम को संभाला.

सरफराज और करुण नायर के बीच तीसरे विकेट के लिए 181 रनों की पार्टनरशिप हुई. सरफराज ने 119 गेंदों पर 92 रन बनाए, जिसमें 13 चौके शामिल रहे. सरफराज को जोश हल ने विकेटकीपर जेम्स रेव के हाथों कैच आउट कराया. सरफराज के आउट होने के कुछ देर बाद करुण नायर ने अपना शतक पूरा कर लिया. करुण के फर्स्ट क्लास करियर का ये 24वां शतक रहा.

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...