14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यबच्चों समेत खुद को रजाई में लपेट महिला ने लगाई आग, जिंदा...

बच्चों समेत खुद को रजाई में लपेट महिला ने लगाई आग, जिंदा जल गए मां-बेटे, बेटी झुलसी

Published on

कानपुर

उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के रूरा क्षेत्र में कथित रूप से गृह कलह से क्षुब्ध होकर एक महिला ने अपने बेटे-बेटी समेत खुद को आग लगा ली। इस घटना में महिला और उसके पांच वर्षीय बेटे की मौत हो गयी जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से झुलस गयी।अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पांडे ने रविवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला ने अपने ऑटो चालक पति जसवंत के साथ मनमुटाव के चलते यह कदम उठाया।

उन्होंने बताया कि महिला की पहचान रूरा थाना क्षेत्र के सर्वतप्पा गांव के मजरा घनश्यामपुर की निवासी सुनीता कोमल (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने बेटे हर्षित (पांच) और बेटी आयुषी (सात) समेत खुद को शनिवार को रजाई में लपेटा और आग लगा ली।उन्होने बताया कि गंभीर रूप से झुलसी आयुषी को पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this