12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यदुखद! चार्जिंग में लगे मोबाइल में ब्लास्ट से 8 महीने की बच्ची...

दुखद! चार्जिंग में लगे मोबाइल में ब्लास्ट से 8 महीने की बच्ची की मौत, चारपाई पर लगी आग

Published on

बरेली

उत्तर प्रदेश के बरेली में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां चार्जिंग में लगे मोबाइल फोन की बैटरी फटने से चारपाई पर आग लग गई, जिस वजह से यहां लेटी हुई 8 महीने की मासूम बच्ची की मौत हो गई। बच्ची को घायल अवस्था में लेकर परिजन ने उसे जिला अस्पताल में पहुंचे, जहां उसे भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। लेकिन थोड़ी में ही उसने दम तोड़ दिया।

बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र में गांव पचौमी निवासी सुनील कुमार कश्यप मजदूरी का काम करते हैं। घर में चार्जिंग पर मोबाइल लगाकर वह किसी काम से बाहर चले गए थे। घर पर उनकी पत्नी कुसुम और दो साल की बेटी नंदिनी के साथ ही आठ महीने की नेहा भी थी, जो चारपाई पर लेटी हुई थी। उसी दौरान यह हादसा हुआ।

कुसुम अपनी दोनों बेटियों को अलग-अलग चारपाई पर लिटाकर घर के कामकाज में लग गई थीं। इस दौरान नेहा की चारपाई के ऊपर छप्पर में लटक रहा मोबाइल फट गया था, जिससे आग लग गई। घटना के सम चारपाई पर लेटी बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई थी। सभी लोग दौड़े-दौड़े वहां पहुंचे।

कीपैड वाले फोन को 6 महीने पहले ही खरीदा गया था, जिसकी बैटरी फूली हुई थी। परिवार निर्माणाधीन घर में रहता है, जिसमें बिजली का कनेक्शन भी नहीं है। बिजली के उपयोग के लिए सभी लोग सोलर प्लेट का इस्तेमाल करते हैं। फरीदपुर थाने के एसएचओ ने बताया कि परिवार की लापरवाही से हादसा हुआ है। कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this