24.6 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeखेलयश का 'पंजा', क्रुणाल की 'तिकड़ी', IPL इतिहास में पहली बार लखनऊ...

यश का ‘पंजा’, क्रुणाल की ‘तिकड़ी’, IPL इतिहास में पहली बार लखनऊ ने गुजरात को रौंदा

Published on

लखनऊ,

रविवार (7 अप्रैल) का दिन लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए बेहद खास रहा. केएल राहुल की कप्तानी वाली इस टीम ने अपने घरेलू लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शानदार मैच खेला. इस मुकाबले में गुजरात टाइटन्स (GT) को 33 रनों से करारी शिकस्त दी. आईपीएल इतिहास में गुजरात के खिलाफ लखनऊ की यह पहली जीत है. दरअसल, गुजरात और लखनऊ दोनों आईपीएल की नई टीमें हैं और दोनों ने ही 2022 सीजन में एंट्री की थी. यह दोनों का तीसरा सीजन है. मगर इस दौरान लखनऊ टीम ने गुजरात के खिलाफ यह पहली बार जीत दर्ज की है.

आईपीएल में पहली बार गुजरात को हराया
इस मुकाबले से पहले तक गुजरात और लखनऊ के बीच आईपीएल में कुल 4 मैच खेले गए थे और हर बार गुजरात ने ही बाजी मारी थी. यानी लखनऊ टीम इस मैच से पहले तक गुजरात के खिलाफ जीत का खाता नहीं खोल सकी थी. यह दोनों टीमों के बीच 5वां मुकाबला रहा. ऐसे में लखनऊ टीम ने अपने घर में खेले गए इस मैच को जीत कर यादगार बना दिया है.

बता दें कि हार्दिक पंड्या की कप्तानी में गुजरात ने 2022 सीजन जीता था. जबकि 2023 का फाइनल खेला था. मगर अब हार्दिक मुंबई इंडियंस की कमान संभाल रहे हैं. ऐसे में गुजरात की कप्तानी शुभमन गिल के पास है. दूसरी ओर केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ टीम ने अब तक खिताब नहीं जीता है.

गुजरात की पारी का स्कोरकार्ड: (130 रन, 18.5 ओवर)

बल्लेबाज रन गेंदबाज विकेट पतन
शुभमन गिल 19 यश ठाकुर 1-54
केन विलियमसन 1 रवि बिश्नोई 2-56
साई सुदर्शन 31 क्रुणाल पंड्या 3-58
बीआर शरत 2 क्रुणाल पंड्या 4-61
दर्शन नालकंडे 12 क्रुणाल पंड्या 5-80
विजय शंकर 17 यश ठाकुर 6-93
राशिद खान 0 यश ठाकुर 7-93
उमेश यादव 2 नवीन उल हक 8-102
राहुल तेवतिया 30 यश ठाकुर 9-126
नूर अहमद 4 यश ठाकुर 10-130

राहुल और स्टोइनिस ने लखनऊ को संभाला
मुकाबले में लखनऊ टीम ने 5 विकेट गंवाकर 163 रन बनाए. टीम ने 6 रनों पर ही पहला विकेट क्विंटन डिकॉक (6) गंवाया. इसके बाद 18 रनों पर देवदत्त पडिक्कल (7) के रूप में उसका दूसरा विकेट भी गिर गया था. मगर कप्तान केएल राहुल ने 33 रन और मार्कस स्टोइनिस ने 58 रन बनाकर टीम को संभाला.

आखिर में आयुष बदोनी ने 11 गेंदों पर 20 और निकोलस पूरन ने 22 गेंदों पर 32 रन बनाकर टीम को इस बड़े स्कोर तक पहुंचाया. दूसरी ओर गुजरात टीम के लिए तेज गेंदबाज उमेश यादव और दर्शन नालकंडे ने 2-2 विकेट झटके. एक सफलता स्पिनर राशिद खान को मिली.

लखनऊ की पारी का स्कोरकार्ड: (163/5, 20 ओवर)

बल्लेबाज रन गेंदबाज विकेट पतन
क्विंटन डिकॉक 6 उमेश यादव 1-6
देवदत्त पडिक्कल 7 उमेश यादव 2-18
केएल राहुल 33 दर्शन नालकंडे 3-91
मार्कस स्टोइनिस 58 दर्शन नालकंडे 4-112
आयुष बदोनी 20 राशिद खान 5-143

गुजरात के खिलाफ कोई मैच नहीं जीता लखनऊ
गुजरात और लखनऊ दोनों आईपीएल की नई टीमें हैं और दोनों ने ही 2022 सीजन में एंट्री की थी. यह दोनों का तीसरा सीजन है. हार्दिक पंड्या की कप्तानी में गुजरात ने 2022 सीजन जीता था. जबकि 2023 का फाइनल खेला था.मगर अब हार्दिक मुंबई इंडियंस की कमान संभाल रहे हैं. ऐसे में गुजरात की कप्तानी शुभमन गिल के पास है. दूसरी ओर केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ टीम ने अब तक खिताब नहीं जीता है. दूसरी ओर गुजरात के सामने हमेशा ही लखनऊ की हालत पतली नजर आई है.

दरअसल, गुजरात और लखनऊ के बीच आईपीएल में अब तक कुल 4 मैच खेले गए हैं और हर बार गुजरात ने ही बाजी मारी है. यानी लखनऊ टीम अब तक गुजरात के खिलाफ जीत का खाता नहीं खोल सकी है. यह दोनों टीमों के बीच 5वां मुकाबला है. ऐसे में लखनऊ टीम अपने घर में होने वाले इस मैच को जीत के साथ यादगार बनाने उतरेगी.

 

Latest articles

पुलिस ने कमला नगर इलाके से दो शराब तस्करों से बरामद की एक लाख रुपए की अंग्रेजी शराब

भोपाल। अवैध शराब के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत कमला नगर...

खजूरी इलाके में अवैध रूप से चल रहे शराब के आहते को पुलिस ने किया सील

भोपाल। राजधानी के खजूरी थाना इलाके में एक शराब की दुकान के पास अवैध...

दोस्त के साथ घूमने आई बैरागढ़ की युवती ने बड़े तालाब में लगाई छलांग, गोताखोरों ने सुरक्षित निकाला

भोपाल। राजधानी के वीआईपी रोड पर शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब...

टीटी नगर में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के सूने घर का ताला तोड़कर 2 लाख के माल पर चोरों ने किया हाथ साफ

भोपाल। राजधानी में बेखौफ चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए अलग-अलग इलाकों...

More like this

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...