28 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यमाधवी लता के 'इशारे' पर ओवैसी का पलटवार, कहा- 'शांति खत्म करने...

माधवी लता के ‘इशारे’ पर ओवैसी का पलटवार, कहा- ‘शांति खत्म करने की कोशिश’

Published on

हैदराबाद,

हैदराबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार माधवी लता पर असदुद्दीन ओवैसी ने नाराजगी जताई है. बीजेपी कैंडिडेट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको लेकर विवाद जैसी स्थिति पैदा हो गई है. AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरीं माधवी लता इस वीडियो में रामनवमी के जुलूस के दौरान मस्जिद पर काल्पनिक तीर चलाती हुई नजर आ रही हैं.

इस पर असदुद्दीन ओवैसी ने वोटर्स की ओर मुखातिब होकर कहा कि बीजेपी के एक प्रत्याशी ने मस्जिद की ओर काल्पनिक तीर दिखाया है, क्या अब भी आप वोट नहीं देंगे. अगर आपको उस इबादतगाह के लिए कोई दर्द है, तो मैं आपसे आग्रह करता हूं कि कम से कम बाहर आएं और AIMIM को वोट दें. काल्पनिक तीर छोड़ने का यह तरीका हैदराबाद की शांति को खत्म करने के लिए था.उन्होंने आगे कहा कि मैं हैदराबाद के लोगों से गुजारिश करता हूं कि जब आप अपना वोट डालें तो उस वीडियो को ध्यान में रखें, इससे हैदराबाद में शांति बनी रहेगी.

वीडियो पर माधवी की माफी
बीजेपी कैंडिडेट माधवी लता ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मेरे संज्ञान में आया है कि मेरा एक वीडियो मीडिया में नकारात्मकता पैदा करने के लिए प्रसारित किया जा रहा है. मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि यह एक अधूरा वीडियो है और ऐसे वीडियो के कारण भी अगर किसी की भावनाएं आहत होती हैं, तो मैं माफी मांगना चाहूंगी क्योंकि मैं सभी का सम्मान करती हूं.

Latest articles

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...