16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeभोपालCISF में भर्ती यूपी के लड़कों के सर्टिफिकेट निकले फर्जी, ट्रेनिंग के...

CISF में भर्ती यूपी के लड़कों के सर्टिफिकेट निकले फर्जी, ट्रेनिंग के दौरान हुआ खुलासा, किए गए टर्मिनेट

Published on

खरगोन ,

खरगोन जिला मुख्यालय से 80 किमी बड़वाह केंद्रीय ओद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) बड़वाह में ट्रेनिंग लेने आए जवानों के निवासी प्रमाण पत्र जांच में फर्जी निकल रहे हैं. अब तक छह मामले सामने आए हैं. मामले का खुलासा होने पर प्रशिक्षण लेने आए जवानों को टर्मिनेट किया जा रहा है. साथ ही पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज कर लिया है. बड़वाह पुलिस ने अब तक इस तरह के सीआईएसएफ से मिले छह प्रकरणों में मामला दर्ज कर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई कर उनके स्थानीय पुलिस थाने को भी भेज चुकी हैं.

दरअसल, विभाग की ओर से कुछ समय पहले भर्ती निकाली गई थीं. इसमें आवेदकों को नियुक्ति पत्र जारी किया गया था. इस पत्र के अंतर्गत प्रशिक्षणार्थी को आरक्षक का पदभार ग्रहण करने और प्रशिक्षण के लिए क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र बड़वाह रिपोर्ट करना था. यहां प्रशिक्षणार्थी को बतौर आरक्षक नियुक्त कर दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि में रखा गया. इसके बाद जब इनके दस्तावेजों की जांच की गई तो उसमें कुछ के निवासी प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए.

तहसीलदार ने जारी ही नहीं किए प्रमाण पत्र
जवानों ने आवेदन के दौरान मूल निवासी प्रमाण पत्र लगाया. सीआईएसएफ की ओर से वहां के संबंधित अधिकारियों को जांच के लिए लिखा. जब वहां जांच की गई तो प्रथम दृष्टया प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए. जब जांच रिपोर्ट सीआईएसएफ को मिली तो उनके द्वारा ऐसे लोगों के विरुद्ध पुलिस को कार्रवाई के लिए आवेदन लिखा गया. इसके बाद पुलिस ने इनके विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है. जांच में पता चला तहसीलदार ने जारी ही नहीं किया है.

जांच के बाद सेवा समाप्त की
प्रशिक्षणार्थी आरक्षक अनिल यादव त्रिपुरा राज्य के जिला वेस्ट त्रिपुरा के सीधिया आश्रम गांव के निवासी है. इनके निवास प्रमाण पत्र की जांच में जिलाधिकारी और कलेक्टर कार्यालय पश्चिम त्रिपुरा ने प्रमाणित कर बताया कि प्रशिक्षणार्थी के संबंध में मूल निवास प्रमाण पत्र की जांच तहसीलदार सदर ओर जिरानिया, पश्चिम त्रिपुरा से कराई गई. ये पाया गया कि अनिल यादव के संबंध में मूल निवास प्रमाण पत्र तहसीलदार सदर और जिरानिया पश्चिम त्रिपुरा द्वारा जारी नहीं किया गया है. रिपोर्ट के बाद सीआईएसएफ द्वारा उपरोक्त प्रशिक्षणार्थी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर सेवा समाप्त कर दी गई है.

सीआईएसएफ ने लिखा पत्र
सीआईएसएफ ने थाना प्रभारी को पत्र लिखकर नियमानुसार कार्रवाई के लिए लिखा. इसके बाद थाना प्रभारी द्वारा जीरो कायमी कर संबंधितों के थाना क्षेत्र को भेज दिया. 30 जनवरी से अब तक छह के खिलाफ दर्ज प्रकरण दर्ज हुए हैं. मामले सीआईएसएफ के पास आने लगे तो उन्होंने पुलिस की शरण ली.

30 जनवरी को बावड़ी रोड़ बलिया निवासी सुधीर कुमार पिता अवधेश पाठक, अंशुल कुमार पिता जोगेंद्र सिंह निवासी अशोक नगर थाना जसरथपुरा एटा उत्तरप्रदेश के विरुद्ध शिकायत मिली थी. इसके बाद 11 फरवरी को बिहार राज्य के सूरज कुमार पिता सुधांशु प्रसाद ग्राम नंदनामा थाना रामगढ़ जिला लखिसराय और बिहार के गोपाल पिता अभय नंदन सिंह निवासी ग्राम नंदनामा जिला लखिसराय के खिलाफ पुलिस को शिकायत मिली. वहीं, 13 फरवरी को गाजीपुर जिले के निवासी अनिल यादव पिता अंबिका यादव और उत्तर प्रदेश के ओरेया जिले के ग्राम कोठी निवासी पंकज कुमार पिता सुरेंद्रसिंह लौधी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र लिखा गया.

इनका कहना
थाना इंचार्ज प्रीतम सिंह ठाकुर का कहना है कि सीआईएसफ में भर्ती के लिए विज्ञापन निकला हुआ था. उसे देखकर देश भर के नौजवानों ने आवेदन किया था. एक ने नॉर्थ ईस्ट की तरफ से आवेदन किया था और रहने वाले में उत्तर प्रदेश के हैं. उनके जब मूल निवासी प्रमाण पत्र वेरीफाई के लिए भेजे गए तो वे रिकॉर्ड में नहीं पाए गए. किस तरह से सीआईएसएफ ने पाया कि यह मूल निवासी प्रमाण पत्र कूट रचित है. प्रथम राष्ट्रीय फर्जी प्रमाण पत्र नजर आने पर उनके खिलाफ धारा 420, 68-68 की एफआईआर जीरो पर करके सबंधित थानों को भेजा गया है. अब तक हमारे पास इस तरह के छह मामले आए हैं.

 

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...