भेल के सीएम राइज स्कूल बर्रई पहुंची म्यूजियम आफ व्हील, देश की संस्कृति से रूबरू हुए बच्चे

— छत्रपति शिवाजी महाराज वस्तु संग्रहालय मुंबई के द्वारा पहुंची 40 फीट लंबी म्यूजियम बस में दिखी इतिहास की झलक
— स्कूल के बच्चों ने धरोहर देखकर सवाल पूछे, जानकारों ने दिए जवाब

भोपाल

भेल क्षेत्र के बर्रई स्थित सीएम राइज हायर सेकंडरी स्कूल परिसर में सोमवार को छत्रपति शिवाजी महाराज वस्तुसंग्राहलय मुंबई की 40 फीट लंबी बस म्यूजियम आफ व्हील पहुंची। इस बस में देश की संस्कति की झलक बच्चों को देखने को मिली। बस के भीतर देश के इतिहास और संस्कति को देखकर बच्चे उत्साहित नजर आए। बच्चों को विभिन्न प्रतिमाएं, ऐतिहासिक भवन और संस्कृति का दर्शन कराया गया। राजधानी का यह एक मात्र सीएम राइज स्कूल था जिसका चयन म्यूजियम आफ व्हील के लिए किया गया। स्कूल के शैक्षणिक स्टॉफ ने बच्चों के सवालों के जवाब दिए।

म्यूजियम में प्राचीन मूर्तियां, चालित प्रदर्शनी व देश की संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। म्यूजियम आफ व्हील में भारत सहित,इजिप्ट,असीरिया,ग्रीस व रोमन के संग्रहालयों में उपलब्ध देवी देवताओं की मूर्तियां, ग्राफिक डिजाइन के द्वारा बस में संयोजित प्रदर्शनी भारत तथा विश्व की प्राचीनतम सभ्यताओं की सांस्कृतिक से रूबरू कराती है। स्कूली बच्चों सहित सामान्य दर्शकों को देश और दुनिया के संस्कृति इतिहास की झलक दिखाने और मानवता की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से परिचित कराने के मकसद से छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय मुंबई द्वारा करीब आठ साल पूर्व म्यूजियम आन व्हील की शुरुआत की थी।

About bheldn

Check Also

भेल भोपाल यूनिट में नव नियुक्त प्रशिक्षु पर्येक्षकों के 24 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल। एचआरडीसी बीएचईएल भोपाल में नव नियुक्त प्रशिक्षु परवेक्षकों के लिए 24 दिवसीय कार्यक्रम का …