10.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे केजरीवाल, मॉडल टाउन और जहांगीरपुरी में...

कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे केजरीवाल, मॉडल टाउन और जहांगीरपुरी में होगा रोड शो

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को मॉडल टाउन और जहांगीरपुरी में कांग्रेस के उम्मीदवारों के लिए रोड शो करेंगे. दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने मंगलवार को कुरुक्षेत्र में AAP और कांग्रेस के साझा उम्मीदवार सुशील गुप्ता के लिए प्रचार किया. इस दौरान केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कई आरोप लगाए.

सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए 1 जून तक अंतरिम जमानत दी है. उन्होंने मंगलवार को कहा कि मैं लोकसभा चुनाव का प्रचार ना कर सकूं इसलिए मुझे जेल भेजा गया. केजरीवाल ने लोगों से आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की.

कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल का रोड शो चांदनी चौक से जय प्रकाश अग्रवाल, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से डॉ. उदित राज और उत्तर पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार के प्रचार को मजबूती देने के लिए आयोजित किया गया है. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है.

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि दोनों पार्टियों के बीच सामंजस्य और सूझबूझ के साथ काम किया जा रहा है और यह रोड शो उनकी एकजुटता का प्रतीक है. यादव ने यह भी बताया कि कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह और प्रेरणा है और उन्होंने सभी सात लोकसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है.

दिल्ली में 25 मई को होगी वोटिंग
दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होगी. दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी इंडिया ब्लॉक के तहत मिलकर चुनाव लड़ रही हैं. इसी कड़ी में AAP राजधानी की 4 लोकसभा सीटें तो कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

‘इंडिया’ ब्लॉक के उम्मीदवार
कांग्रेस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार, उत्तर पश्चिम दिल्ली से उदित राज और चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल को टिकट दिया है. वहीं आम आदमी पार्टी ने नई दिल्ली से सोमनाथ भारती, दक्षिणी दिल्ली से सहीराम पहलवान, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा और पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार को उम्मीदवार बनाया है.

बीजेपी ने इन्हें दिया टिकट
बीजेपी ने चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी, पश्चिमी दिल्ली से कमरजीत सेहरावत, पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा और उत्तर पश्चिमी दिल्ली से योगेंद्र चांदोलिया को टिकट दिया है.

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...