29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeखेलशुरुआती 8 मैच में 7 हारने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ में,...

शुरुआती 8 मैच में 7 हारने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ में, महेंद्र सिंह धोनी का सपना टूटा

Published on

बेंगलुरु:

आईपीएल 2024 के शुरुआती 8 मैचों में सिर्फ एक जीत हासिल करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ में पहुंच गई है। चेन्नई सुपर किंग्स को आरसीबी ने 27 रनों से हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की की। यह फाफ डु प्लेसिस की टीम की लगातार छठी जीत है। पहले खेलते हुए आरसीबी ने 5 विकेट पर 218 रन बनाए। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे चेन्नई को 200 या उससे अंदर रोकना था। पूरी कोशिश के बाद भी चेन्नई की टीम 7 विकेट पर 191 रन ही बना सकी।

कप्तान फाफ डुप्लेसिस की अगुआई में शीर्ष क्रम के शानदार प्रदर्शन से आरसीबी मजबूत स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। डुप्लेसिस ने अपनी 54 रनों की पारी में 39 गेंदों का सामना किया और तीन चौके के साथ तीन छक्के भी मारे। उनके अलावा विराट कोहली ने 29 गेंदों पर 47 जबकि रजत पाटीदार ने 23 गेंद 41 रनों की पारी खेली। कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक और ग्लेन मैक्सवेल ने भी 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

सलामी बल्लेबाज कोहली और डुप्लेसी ने अच्छी शुरूआत कर बिना किसी नुकसान के 31 रन बना लिये थे, तभी बारिश की वजह से 40 मिनट खेल रोकना पड़ा। बारिश के ब्रेक के बाद सीएसके ने स्पिनरों को लगा दिया और गेंद टर्न लेने लगी जिससे बल्लेबाजों को तेजी से रन जुटाने में परेशानी हुई। महीश तीक्ष्णा ने चार ओवर में 25 जबकि सैंटनर ने 4 ओवर में सिर्फ 23 रन दिए। इसके बाद भी आरसीबी 218 रनों तक पहुंच गई।

चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पारी की पहली गेंद पर ही ग्लेन मैक्सवेल का शिकार हो गए। डेरिल मिचेल भी सिर्फ 4 रन बना सके। 19 रन पर दो विकेट गिरने के बाद रचिन रविंद्र और अजिंक्य रहाणे ने पारी को संभाला। दोनों ने खुलकर शॉट खेले औऱ तीसरे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी बनाई। रहाणे 22 गेंद पर 33 रन बनाकर फर्ग्युसन का शिकार बने। इसके बाद उतरे शिवम दुबे क्रीज पर जूझ रहे थे। इस बीच रचिन रविंद्र ने फिफ्टी पूरी की। वह खुलकर शॉट खेल रहे थे लेकिन दुबे के साथ तालमेल बिगड़ने की वजह से रन आउट होना पड़ा।

अगले ओवर में दुबे खुद भी आउट हो गए। ग्रीन के शिकार बनने वाले शिवम दुबे ने 15 गेंदों पर 7 रन बनाए। फाफ ने कमाल का कैच लेकर सैंटनर का वापस भेज दिया। जब वह आउट हुए तो चेन्नई का स्कोर 15 ओवर में 6 विकेट पर 129 रन था। यहां से रविंद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी ने पारी को आगे बढ़ाया।वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ में, महेंद्र सिंह धोनी का सपना टूटा

 

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...