19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीय'बाहर आने पर गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं विभव', अदालत ने...

‘बाहर आने पर गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं विभव’, अदालत ने खारिज की जमानत याचिका

Published on

नई दिल्ली,

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी विभव कुमार की जमानत याचिका खारिज हो गई है. दिल्ली की तीस हजारी सेशन कोर्ट ने शुक्रवार को विभव कुमार की याचिका खारिज कर दी.

तीस हजारी कोर्ट में जज गौरव गोयल की अदालत ने विभव की जमानत याचिका खारिज करते हुए दस बिंदुओं पर जोर दिया. अदालत ने आदेश में कहा है कि पीड़िता एक महिला है. वह आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद भी हैं. वह अपने ही राजनीतिक दल के मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मिलने गई थीं.

कोर्ट ने स्वाति मालीवाल के आरोपों पर किया विचार
कोर्ट ने उनके आरोपों पर विचार किया कि विभव कुमार ने मुख्यमंत्री आवास के ड्राइंग रूम में उनके साथ मारपीट की और बेरहमी से पिटाई कर उन्हें चोट पहुंचाई. कोर्ट ने इस तथ्य को भी ध्यान में रखा कि विभव कुमार मुख्यमंत्री के निजी सचिव हैं और उन पर न केवल उसी पार्टी के संसद सदस्य, बल्कि एक महिला के साथ भी दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है.

इसके अलावा स्वाति की डाक्टरी जांच रिपोर्ट जिसके अनुसार पीड़िता को लगी चोटें स्पष्ट हैं. विभव कुमार के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर भी विचार किया गया. विभव पर आईपीसी की धारा 308/341/354/ 354-बी/506/509/201 के तहत आरोप लगाए गए हैं. ये सभी आरोप गंभीर प्रकृति के हैं.

‘आम जनता के मन में पैदा होती है घबराहट’
कोर्ट ने इस पर भी विचार किया कि विभव कुमार पर मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर राजनीतिक दल की एक महिला सदस्य के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप है. वहां न केवल उनके राजनीतिक दल के निर्वाचित सदस्य मुख्यमंत्री से मिल सकते थे बल्कि आम जनता भी अपनी शिकायतों के संबंध में मुख्यमंत्री से मिल सकती है. इससे आम जनता के मन में अपने नेता से मिलने को लेकर डर और घबराहट पैदा होती है. इस प्रकार के आरोप भी गंभीर हैं. लगातार मिल रही धमकियों के कारण पीड़िता के मन में अपनी सुरक्षा के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है.

विभव कुमार की याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने इस बात पर भी जोर दिया कि इसकी भी पूरी आशंका है कि विभव कुमार को अगर छोड़ा गया तो वो गवाहों को प्रभावित करेंगे. लिहाजा विभव कुमार की वर्तमान जमानत याचिका में कोई योग्यता नहीं दिख रही है. अत: आवेदक/अभियुक्त विभव कुमार की वर्तमान नियमित जमानत अर्जी खारिज की जाती है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...