15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeभेल न्यूज़लंबी जुदाई चार दिनों की ओ रब्बा और कलबेलिया डांस ने बांधा...

लंबी जुदाई चार दिनों की ओ रब्बा और कलबेलिया डांस ने बांधा समां

Published on

– मेला देखने, राज्यमंत्री गौतम टेटवाल, नारायण सिंह पवार, लखन पटेल, विधायक सुदेश राय और अमर सिंह यादव पहुंचे
– रंगारंग प्रस्तुतियों से गुलजार हो रहा भोजपाल महोत्सव मेला मंच

भोपाल.

राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेले में बुधवार को अभिषेक मसीह एंड ग्रुप द्वारा रंगारंग कार्यक्रम और रिचार्ज फिटनेस क्लब द्वारा राजस्थान की फोक डांस कालबेलिया की प्रस्तुति दी गई। अभिषेक मसीह ने लंबी जुदाई चार दिनों की ओ रब्बा सहित अन्य गानों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राज्य मंत्री नारायण सिंह पवार, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पशु पालन विभाग लखन पटेल, विशिष्ठ अतिथि विधायक सुदेश राय, विधायक अमर सिंह यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष सीताराम यादव, मेला अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास वीरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम आदि ने दीप प्रज्जवलन कर की।

मंत्री ने की मेले की सराहना
मंगलवार को मेला देखने पहुुंचे राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने मेला भ्रमण कर आयोजन समिति का उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी महेंद्र नामदेव, अखिलेश नागर, विनय सिंह, दीपक शर्मा सहित मेला समिति के अन्य पदाधिकारियों ने गुलदस्ता भेंटकर उनका सम्मान किया। मंत्री ने मेला भ्रमण कर यहां विभिन्न प्रकार की दुकानें, सेल्फी जोन के साथ ही मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी को देखा।

भजन गायिका शहनाज अख्तर रविवार को देंगी प्रस्तुति
भोजपाल महोत्सव मेले में प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। रविवार शाम 7 बजे से मेला मंच पर शहनाज द्वारा भगवा लहराएंगे, मैया पांव पैजनिया, नवरात्रि आई है, पंडा कराय रहो पूजा, मोर मैया की चूनर उड़ जाए, आल्हा की ध्वजा, देवी जगदम्बा जैसी सुमधुर गीतों की प्रस्तुति देंगी।

सीसी टीवी कैमरे से की जा रही निगरानी
मेला परिषद में विभिन्न तरह की 400 से ज्यादा दुकानें लगाई गई हैं। 60 से ज्यादा छोटे बड़े झूले लोगों का मनोरंजन करा रहे हैं। पूरा मेला परिसर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में है। मेले में लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी, स्वास्थ्य शिविर, फीडिंग रूम, दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर के साथ ही बेहतर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

सेल्फी जोन सबकी पसंद
मेले में बनाया गया सेल्फी जोन लोगों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। मेला घूमने आने वाले लोग परिवार और मित्रों के साथ पहुंंचकर यहां सेल्फी लेकर इस पल को यादगार बना रहे हैं। ऐसे में सेल्फी जोन में हो रही भारी भीड़ के कारण लोगों को सेल्फी लेने और फोटों खिंचाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बीएचईएल भोपाल में पांच दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल इकाई में आज पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण...

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...