22.7 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeखेलविराट का ये थ्रो नहीं रॉकेट था, ध्रुव जुरेल क्या दुनिया का...

विराट का ये थ्रो नहीं रॉकेट था, ध्रुव जुरेल क्या दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं बच पाता

Published on

अहमदाबाद

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही आरसीबी का इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में सफर खत्म हो गया। आरसीबी को बेशक इस मैच में हार मिली लेकिन टीम के धाकड़ खिलाड़ी विराट कोहली बैटिंग और फील्डिंग में पूरी तरह से छाए रहे। खास तौर से ध्रुव जुरेल को उन्होंने जिस तरह से आउट किया वह कमाल था। बाउंड्री लाइन से विराट ने रॉकेट जैसा थ्रो फेंका जिससे पलक झपकते ही ध्रुव जुरेल का काम तमाम हो गया।

पारी के 13वें ओवर की पहली गेंद पर कैमरून ग्रीन के खिलाफ रियान पराग ने एक अच्छा शॉट खेला। गेंद फील्डर से काफी दूर थी, लेकिन विराट कोहली ने लंबी दौड़ लगाते हुए ना सिर्फ चौका बचाया बल्कि ग्रीन के पास बेहतरीन थ्रो भी फेंका। ध्रुव ने जुरेल ने पूरी कोशिश की थी कि वह डाइव लगाकर क्रीज के अंदर पहुंच जाए, लेकिन कुछ इंच से वह दूर गए। हालांकि, विराट कोहली का यह थ्रो काम नहीं आ पाया और रोमांचक एलिमिनेटर में राजस्थान ने आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया।

आरसीबी ने बनाए थे मैच में 172 रन
राजस्थान के खिलाफ इस मैच में आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में राजस्थान की टीम ने 6 विकेट गंवाकर 6 गेंद शेष रहते ही मैच को अपने नाम कर लिया। ऐसे में अब दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद से होगी। इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम केकेआर के साथ फाइनल में खिताबी जंग के लिए मैदान पर उतरेगी।

एलिमिनेटर में राजस्थान के लिए आरसीबी के खिलाफ यशस्वी जायसवाल और रियान पराग ने कमाल की बैटिंग की। शुरुआती विकेट गिरने के बाद यशस्वी ने तेजी से रन बनाने का प्रयास किया जबकि लगातार गिरते हुए विकेट के बीच रियान पराग ने 26 गेंद में 36 रन बनाए जिससे टीम इस मैच को जीत पाई।

Latest articles

अस्पताल परिसर से 6 वर्षीय मासूम का अपहरण, सीसीटीवी में संदिग्ध के साथ दिखा बच्चा

भोपाल। राजधानी के कोहफिजा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालघाटी स्थित मल्टी केयर अस्पताल परिसर से...

भोपाल में महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य समारोह: शौर्य जुलूस के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन

भोपाल। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के पावन अवसर पर राजधानी में...

शिवपुरी में एलपीजी गैस सिलेंडर ब्लास्ट में मासूम की मौत, चार गंभीर रूप से झुलसे

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के गुड़र गांव में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे एक मकान...

भोपाल में ‘किराए की कार’ बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, 3 करोड़ की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने ट्रेवल्स एजेंसियों और वाहन मालिकों के...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...