22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराज्यसिर से पैर तक मिट्टी का लेप... तस्वीर में मुख्यमंत्री को पहचान...

सिर से पैर तक मिट्टी का लेप… तस्वीर में मुख्यमंत्री को पहचान पाए आप?

Published on

खटीमा,

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. इसमें वह पैर से लेकर सिर तक मिट्टी के लेप से ढके हुए हैं. बिल्कुल नायक के अनिल कपूर की तरह. तस्वीर और वीडियो देखकर उनको पहचानना भी मुश्किल है. ये तस्वीरें पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र से सटे चंपावत के टनकपुर गांव की है. यह गांव नेपाल सीमा से सटा है.

टनकपुर में सीएम धामी ने शुक्रवार को नवयोग सूर्योदय सेवा समिति द्वारा आयोजित नेचुरोपैथी (प्राकृतिक चिकित्सा) और नवयोग कार्यक्रम में हिस्सा लिया. यहां उन्होंने प्राकृतिक चिकित्सा के तहत अपने नंगे शरीर पर मिट्टी का लेप लगाया.जो लोग मौके पर बाद में आए उनको पता नहीं था कि मिट्टी का लेप लगाए लोगों में सीएम धामी भी शामिल हैं. जब उनको इसकी जानकारी हुई तो वे हैरान रह गए.

 नेचुरोपैथी यानी प्राकृतिक चिकित्सा उपचार क्या है?
नेचुरोपैथी यानी प्राकृतिक चिकित्सा उपचार के लिए पंच तत्वों आकाश, जल, अग्नि, वायु और पृथ्वी को आधार मानकर इलाज किया जाता है. प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति पंच महाभूतत्वों (मिट्टी, पानी, धूप, हवा व आकाश) पर आधारित है. डॉक्टर से सलाह लेकर घर पर ही इलाज संभव है. इसके अंतर्गत जोड़ों का दर्द, ऑर्थराइटिस, स्पॉन्डलाइटिस, सियाटिका, पाइल्स, कब्ज, गैस, एसिडिटी, पेप्टिक अल्सर, फैटी लीवर, कोलाइटिस, माइग्रेन, मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, सांस संबंधी रोग, दमा, ब्रॉनकाइटिस, सीओपीडी (क्रॉनिक, ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) व त्वचा संबंधी रोगों का सफलतम उपचार होता है.

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this