7.1 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालभोपाल के सांसद-विधायक नाराज, भोपाल जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की...

भोपाल के सांसद-विधायक नाराज, भोपाल जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक में उठा स्मार्ट मीटर, अधूरे आवास-सड़कों का मुदृदा

Published on

भोपाल।

भोपाल जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक स्मार्ट मीटर, अधूरे आवास और सड़कों के मुद्दे पर सांसद आलोक शर्मा और विधायक भगवानदास सबनानी नाराज हो गए। 370 में से सिर्फ 95 सिटी बसें चलने पर सांसद ने हैरानी जताई।

सांसद शर्मा ने पूछा कि किस ऑपरेटर की कितनी बसें चल रही है? ये बताएं। इतनी संख्या में बसें क्यों बंद हुई? जबकि पब्लिक ट्रांसपोर्ट को तो बढ़ाना चाहिए। विधायक सबनानी ने भी सहमति जताई। सांसद ने कहा कि इसी सप्ताह बैठक करें और रास्ता निकाले। जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए।

बैठक में दक्षिण पश्चिम विधायक सबनानी ने बिजली से जुड़े दो मुद्दे उठाए। महापौर मालती राय ने कहा कि सभी एजेंसी एकसाथ प्लानिंग क्यों नहीं कर रहे? महापौर ने भी सवाल किए। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि अब जो भी पोल लगेगा, वह अनुमति से ही होगा। इन पोल को बिजली कंपनी ही हटाएगी।

विधायक सबनानी ने कहा कि पिछले पौने दो साल से बीच में पोल देख रहा हूं। हादसे होने का खतरा है। सूरज नगर में संजीवनी के पास भी ऐसे ही हाल है। एक्सीडेंट भी हो चुके हैं। करोड़ों के काम करवा चुके हैं, लेकिन पोल शिफ्ट नहीं कर पा रहे हैं।

सांसद शर्मा ने कहा कि ये भोपाल की बड़ी समस्या है। एक सूची बनाएं। जिसमें कितने जगह पोल बीच सड़क पर लगे हैं, ये जानकारी हो। अधिकांश जगह पर बिजली के पोल ही मुसीबत बने हैं। शर्मा ने यह भी कहा कि दिशा की बैठक भाषणबाजी की बैठक नहीं है। अगली बार अधिकारी स्तर पर ही बात करेंगे। चीफ इंजीनियर स्तर पर भी बात करेंगे।

यह भी पढ़िए: एमएसएमई जागरूकता व वित्तीय क्षमता कार्यक्रम की सफलता

विधायक सबनानी ने स्मार्ट मीटर की वजह से जनता को हो रही परेशानी के बारे में बताया। स्मार्ट मीटर मुसीबत बने हुए हैं। उत्तर विधायक आरिफ अकील ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने का ठेका गुंडों को दे दिया है। इस पर चीफ इंजीनियर परिहार ने विधायक से कहा कि आप डेढ़ सौ लोग लेकर आए थे। इनमें से सिर्फ 6 ने ही चेक मीटर लगाए।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this