18.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यहाथरस भगदड़ में 121 लोगों की मौत के बाद जागी यूपी पुलिस,...

हाथरस भगदड़ में 121 लोगों की मौत के बाद जागी यूपी पुलिस, आगरा में भोले बाबा के दो सत्संगों की अनुमति रद्द

Published on

आगरा

उत्तर प्रदेश के हाथरस में मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत के बाद इस जिले में साकार विश्व हरि भोले बाबा के दो सत्संग (धार्मिक समागम) रद्द कर दिए गए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। इनमें से एक सत्संग चार से 11 जुलाई तक सैयां में तथा दूसरा 13 से 23 जुलाई तक शास्त्रीपुरम में आयोजित होना था। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) सोनम कुमार ने कहा, ‘हाथरस की घटना के बाद आगरा जिले के सैयां में भोले बाबा की ‘सत्संग सभाओं’ की अनुमति रद्द कर दी गई है। सत्संग चार जुलाई से 11 जुलाई तक आयोजित होने थे।’

उन्होंने कहा, ‘आगरा शहर के सिकंदरा स्थित शास्त्रीपुरम में 13 से 23 जुलाई तक होने वाला एक अन्य कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया है।’यह घटनाक्रम मंगलवार को हाथरस जिले के फुलरई गांव में साकार विश्व हरि भोले बाबा के सत्संग में हुई भगदड़ के बाद सामने आया है। भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। ‘सत्संग’ के लिए फुलरई गांव में हजारों की संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए थे।

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...