18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यबोरिया-बिस्तर समेट लें, हम डेटॉल लेकर विधान सौध साफ करने आएंगे... बसवराज...

बोरिया-बिस्तर समेट लें, हम डेटॉल लेकर विधान सौध साफ करने आएंगे… बसवराज बोम्मई पर डीके शिवकुमार का निशाना

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक विधानसभा चुनावों से पहले नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर निशाना साधा है। शिवकुमार ने कहा कि सीएम बोम्मई और उनके मंत्रियों को अपना बोरिया बिस्तर समेट लेना चाहिए। डी के शिवकुमार ने कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में आएगी और बीजेपी के शासन में भ्रष्टाचार से अपवित्र हो गई ‘विधान सौध’ को ‘गंजाला’ (गोमूत्र) से पवित्र करेगी। बीजेपी और बोम्मई पर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के खिलाफ ‘फर्जी आरोप’ लगाने के लिए निशाना साधते हुए विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने मुख्यमंत्री को चुनौती दी कि अगर उनकी सरकार में दम है तो वह दोनों के कार्यकाल की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में जांच आयोग का गठन करें।

शिवकुमार ने कहा, ‘आपकी सरकार के 40-45 दिन बचे हैं, अपना बोरिया-बिस्तर समेट लें और जो भी बचा है जमा करें और निकल लें। हम डेटॉल लेकर विधान सौध को साफ करने आएंगे। मैंने शुद्धिकरण के लिए गोमूत्र भी मंगवा लिया है… लोग कुशासन वाली इस सरकार से छुटकारा चाहते हैं।’

‘तत्काल बोरिया बिस्तर समेट लें सीएम’
यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘बोम्मई, बेहतर होगा कि आप अपने सभी मंत्रियों से तत्काल बोरिया-बिस्तर समेटने को कह दें।’गौरतलब है कि एक दिन पहले ही बीजेपी ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की ‘टेंडरश्योर’ परियोजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सिद्धरमैया और कांग्रेस के खिलाफ लोकायुक्त में शिकायत की है।

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर आरोप
स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने कैग की रिपोर्ट के हवाले से आरोप लगाया कि सिद्धरमैया नीत कांग्रेस सरकार के दौरान 35,000 करोड़ रुपये की अनियमितताएं हुई हैं।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this