9.3 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeभोपालबड़े बिजनेसमैन की बेटी का अपहरण, इंदौर से भोपाल तक की पुलिस...

बड़े बिजनेसमैन की बेटी का अपहरण, इंदौर से भोपाल तक की पुलिस रेस, चार घंटे बाद सबने पीट लिया माथा

Published on

इंदौर

मध्य प्रदेश के इंदौर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रविवार की रात इंदौर पुलिस में एक बड़े बिजनेसमैन ने अपनी बेटी के अपहरण की शिकायत की है। मामला हाइप्रोफाइल होने की वजह से इंदौर पुलिस में हड़कंप मच गया है। भोपाल में बैठे पुलिस के आला अफसरों को भी इसकी जानकारी दी गई है तो यहां भी हड़कंप मच गया है। यहां तक की मंत्रालय में भी इसे लेकर खलबली मच गई है क्योंकि इंदौर के एक बड़े बिजनेसमैन की बेटी से जुड़ा यह मामला था। चार घंटे की भागमभाग के बाद जो खुलासा हुआ, उसके बाद पुलिस ने माथा पीट लिया। साथ ही राहत की सांस ली।

ये है पूरा मामला
दरअसल, ये पूरा मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र का है। इस थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी का घर है। उनकी 11वीं में पढ़ने वाली 16 वर्षीय बेटी जंजीरावाला चौराहे स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती है। कोचिंग सेंटर से छुट्टी के बाद लड़की ने अपनी मां को फोन किया कि वह आधे घंटे में घर लौट रही है। घर लौटने के लिए लड़की ई रिक्शा पर सवार थी। एक घंटे तक लड़की घर नहीं लौटी तो घर के लोग परेशान हो गए। साथ ही इस दौरान लड़की का फोन लगना बंद हो गया। इसके बाद परिजनों ने कुछ करीबी रिश्तेदारों और उसके दोस्तों से बात की। किसी ने लड़की के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

एमआईजी थाने में की शिकायत
परेशान परिजनों ने एमआईजी थाने में जाकर पुलिस से शिकायत की। साथ ही अपहरण की आशंका जताई है। एमआईजी थाने में शिकायत के बाद पुलिस की टीम रेस हो गई है। भोपाल से इंदौर तक खलबली मच गई है। पुलिस की कई टीमें लड़की की तलाश में जुट गई है। मामला हाईप्रोफाइल होने की वजह से मंत्रालय में भी अहम लोगों को जानकारी दी गई है।

घर के पास मिला लोकेशन
इसके बाद लड़की के फोन का लोकेशन ट्रेस पुलिस करने लगी। फोन स्वीच ऑफ था। इस दौरान लास्ट लोकेशन घर के आसपास ही मिल रहा था। इस दौरान एमपी के डीजीपी भी इंदौर पुलिस के अफसरों के साथ आधी रात तक संपर्क में थे। साथ ही उनसे पल-पल का अपडेट ले रहे थे।

घर में सोई मिली लड़की
वहीं, इस मामले में तब अहम मोड़ आ गया, जब रात से साढ़े बारह बजे परिवार का एक सदस्य घर पहुंचता है। घर पहुंचकर जब उसने कमरे में देखा कि लड़की यहां सो रही है। लड़की को देखकर उसने परिवार के अन्य लोगों को सूचना दी। इसके बाद सभी लोग घर की तरफ भागे। वहीं, लड़की को जगाया गया तो उसने सारी बात बताई। इसके बाद लोगों ने माथा पीट लिया।

ट्रैफिक में फंस गई थी लड़की
लड़की ने बताया कि घर लौटने के दौरान ट्रैफिक ज्यादा था। इसकी वजह से वह घर डेढ़ घंटे में लौटी। साथ ही उसका फोन बंद था। घर लौटी तो ताला बंद था। लड़की के पास घर की दूसरी चाभी थी। वह उससे घर का ताला खोल ली और थके होने की वजह से कमरे में सो गई। उसे लगा कि घर के लोग कहीं बाहर गए होंगे। लड़की के मिलने के बाद पुलिस टीम ने राहत की सांस ली है।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...